सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: क्रिसमस पर देना चाहते हैं दोस्तों को स्पेशल ट्रीट, तो घर पर बनाएं ये टेस्टी और हेल्दी केक
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

क्रिसमस पर देना चाहते हैं दोस्तों को स्पेशल ट्रीट, तो घर पर बनाएं ये टेस्टी और हेल्दी केक

Last updated: December 25, 2019 12:03 pm
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
SHARE

क्रिसमस हो और केक का जिक्र न हो ऐसा कैसे हो सकता है। वैसे इसके लिए मार्केट में तो डिफरेंट वैरायटीज के केक आ चुके हैं, लेकिन अगर आप घर पर ही क्रिसमस केक बनाकर सबको सरप्राइज देना चाहते हैं, तो इस बार इन खास रेसिपीज के साथ बनाइए डिलीशियस और स्पेशल केक्स फॉर सेंटा पार्टी।

*हेल्दी बनाना केक

सामग्री

केला-3, अंडा-2, गेहूं का आटा-1 कप, चीनी- 1/2 कप, ब्राउन शुगर- 1/4 कप, एप्पल सॉस- 1/3 कप, ऑलिव ऑयल- 2 टीस्पून, बादाम मिल्क- 7 टीस्पून, नमक- 1/2 टीस्पून, बेकिंग सोडा- 1 टीस्पून, मिनी चॉकलेट चिप्स- 1/2 कप

विधि

ओवन को 30 डिग्री पर प्रीहीट कर लें, फिर बेकिंग ट्रे पर थोड़ा सा ऑयल लगाकर ग्रीस कर लें।

एक बाउल में चीनी, एप्पल सॉस और ऑलिव ऑयल को डालकर अच्छे से मिक्स करें और अलग रख दें।

केला, अंडा, बादाम मिल्क, नमक और बेकिंग सोडा को ब्लेंडर में डालकर स्मूद पेस्ट बना लें।

फिर एक बाउल में आधे केले का पेस्ट, चीनी का मिक्सचर और गेहूं का आटा डालकर अच्छे से फेंट लें। इसके बाद इसमें बचे हुए केले का पेस्ट डालें और अच्छे से मिक्स कर लें।

इस मिक्सचर को बेकिंग ट्रे में डालें और ऊपर से चॉकलेट चिप्स डालकर प्रीहीट किए हुए ओवन में 45 मिनट तक गोल्डन ब्राउन होने तक बेक कर लें।

केक को ओवन से निकालकर 15 से 20 मिनट तक ठंडा होने दें। फिर इसे स्लाइस में काट कर सर्व करें।

* एगलेस मार्बल केक

सामग्री

बटर- 150 ग्राम, कैस्टर शुगर- 150 ग्राम, दूध- 3/4 कप, सिरका- 3 टीस्पून, मैदा- 150 ग्राम, वनिला एसेंस- 1 टीस्पून, कोको पाउडर- 1 टेबलस्पून, बेकिंग पाउडर- डेढ़ टीस्पून

आइसिंग के लिए

बटर- 150 ग्राम, आइसिंग शुगर- 100 ग्राम, चॉकलेट- 50 ग्राम (मेल्टेड), कोको पाउडर- 2 टीस्पून, अखरोट- 3 टीस्पून

विधि

एगलेस मार्बल केक बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में बटर और कैस्टर शुगर को एक साथ डालकर अच्छे से फेंट लें।

इसके बाद इसमें दूध, आटा और बेकिंग पाउडर डालकर मिक्स करें। अब थोड़ा-थोड़ा सिरका डालते हुए फिर से फेंट लें। फिर मिक्सचर को दो भागों में बांट लें। जिसके एक पार्ट में मैदा डालें और दूसरे पार्ट में कोको पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।

ओवन को 180 डिग्री पर प्रीहीट कर लें। फिर बेकिंग टीन में ब्रश से बटर लगाकर ग्रीस कर लें। फिर उसमें एक-एक करके दोनों बैटर डाल दें। इसके बाद बेकिंग टीन को ओवन में 20-25 मिनट तक बेक करने के लिए रख दें।

फिर केक को बाहर निकालें और ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद केक को आइसिंग शुगर, मेल्ट चॉकलेट और कोको पाउडर डालकर फेंट लें और केक पर इसे डालकर चारों ओर फैला दें। अब केक के ऊपर अखरोट या मनपसंद ड्रायफ्रूट्स और चॉकलेट की शेविंग डालकर गार्निश करें और सर्व करें।

* फ्रूट एंड नट्स केक

सामग्री

काजू- 100 ग्राम, बादाम- 100 ग्राम, किशमिश- 100 ग्राम, पिस्ता- 100 ग्राम, अखरोट- 100 ग्राम, चेरी- 100 ग्राम, संतरे का जूस- आधा कप, नींबू का रस- 1 टीस्पून, मक्खन- 250 ग्राम, ब्राउन शुगर- 200 ग्राम, आटा- 175 ग्राम, बेकिंग पाउडर- 1/2 टीस्पून, अंडे- 4, वनीला एसेंस- 1 टीस्पून, जायफल पाउडर- 1/2 टीस्पून, दालचीनी पाउढर- 1/2 टीस्पून, जावित्री पाउडर- 1/2 टीस्पून, लौंग पाउडर- 1/2 टीस्पून

विधि

एक बड़े पैन में सभी ड्रायफ्रूट्स को संतरे के जूस, 100 ग्राम मक्खन और चीनी डालकर ब्वॉयल कर लें। जब यह ब्वॉयल होने लगे तब गैस धीमी करके 5 मिनट तक पका लें।

अब इस मिक्सचर को 30 मिनट तक ठंडा होने के लिए छोड़ दें। इस मिक्सचर में आटा, ब्राउन शुगर, बेकिंग

पाउडर, अंडा, वनीला एसेंस, बटर, नींबू का रस, सभी मसाले, चेरी और थोड़ा सा गर्म पानी डालकर अच्छे से फेंट लें और 5 मिनट तक सेट होने के लिए रख दें।

अब ओवन को 180 डिग्री पर 4 मिनट तक प्रीहीट कर लें। ओवन का टेम्प्रेचर 125 डिग्री पर सेट कर दें। अब बैटर को फिर से फेंट लें और बेकिंग टीन में थोड़ा सा बटर लगाकर उसे ग्रीस कर लें। फिर इसमें बैटर डालकर ओवन में रखकर 5-7 मिनट तक बेक कर लें। केक में चाकू लगाकर चेक कर लें, अगर केक चाकू में चिपक रहा हो, तो इसे 2-4 मिनट फिर से बेक कर लें। फिर केक को बाहर निकालें और ठंडा होने के लिए 10 मिनट तक छोड़ दें। फिर इसे पीसेस में काट कर सर्व करें। आप चाहें तो इसे ड्रायफ्रूट्स और चेरी से गार्निश करके भी सर्व कर सकते हैं।

 

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article CBI करेगी यमुना एक्सप्रेसवे घोटाले की जांच
Next Article क्रिसमस ही नहीं इन खास वजहों से भी याद किया जाता है 25 दिसंबर का दिन
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?