मुंबई में कोरोना का कहर लगातार जारी है। यहां आम लोगों के अलावा खास लोगों को भी कोरोना अपनी चपेट में ले रहा है। अब तक सीएम आवास, मशहूर फिल्म मेकर बोनी कपूर का घर के साथ ही अब मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर के घर तक कोरोना दस्तक दे दी है। करण जौहर द्वारा जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि उनके घर के दो नौकर कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। जिसके बाद दोनों संक्रमितों को घर के एक सेक्शन में क्वारैंटाइन कर दिया गया है। वे अपनी बिल्डिंग में कोरंटाइन हो गए और तुरंत बीएमसी प्रशासन को इसकी सूचना दे दी और बीएमसी द्वारा नियमों के मुताबिक, पूरी इमारत को सैनिटाइज कर दिया गया है।
उन्होंने कहा है कि उनके परिवार के बाकी मेंबर व स्टाफ सेफ हैं उनमें किसी प्रकार के लक्षण नजर नहीं आए। सभी का टेस्ट किया गया और सभी का रिपोर्ट निगेटिव आया है। हालांकि सभी 14 दिन को कोरंटाइन में हैं।
प्रोड्यूसर-डायरेक्टर करण जौहर ने सोमवार को बताया कि उनके स्टाफ के दो मेंबर्स में कोरोनावायरस का संक्रमण पाया गया है। करण ने बताया कि उन्होंने इस बात की जानकारी बीएमसी को दे दी है और दोनों संक्रमितों को घर के एक सेक्शन में क्वारैंटाइन कर दिया गया है। इसके बाद तुरंत बीएमसी को इस बात की सूचना दी।
करण जौहर के सटाफ के दो सदस्यों में कोरोना पॉजिटिव, 14 दिन कोरंटाइन रहेंगे

