सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोनावायरस-दुनियाभर में अब तक 3282 लोगों की मौत, फिर भी बचाव के लिए पर्याप्त उपाय नहीं करने वाले देशों की लंबी लिस्ट: डब्ल्यूएचओ
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

कोरोनावायरस-दुनियाभर में अब तक 3282 लोगों की मौत, फिर भी बचाव के लिए पर्याप्त उपाय नहीं करने वाले देशों की लंबी लिस्ट: डब्ल्यूएचओ

Last updated: March 6, 2020 1:59 pm
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

जेनेवा: कोरोनावायरस की चपेट में दुनिया के करीब 80 देश हैं। इससे अब तक 95 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो गए हैं, जबकि 3282 की मौत हो चुकी है। वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने गुरुवार को कहा कि ऐसे देशों की लंबी लिस्ट है, जो वायरस से बचाव के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं। डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस घेब्रेयोसुस ने इस पर चिंता जताई। उन्होंने जेनेवा में कहा कि महामारी से निपटने के लिए प्रतिबद्धता में कमी दिख रही है। यह वक्त पीछे हटने का नहीं, बल्कि मिलकर काम करने का है।

दुनियाभर में ये स्थिति

एशिया

माना जा रहा है कि चीन के वुहान के सी-फूड और पोल्ट्री मार्केट से वायरस फैला। वुहान की आबादी 1.1 करोड़ है। वायरस लोगों से लोगों में फैल रहा है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि वायरस तेजी से कैसे फैला और इतना खतरनाक कैसे हुआ? एशिया में दक्षिण कोरिया, ईरान सबसे ज्यादा इससे प्रभावित है।

भारत में कोरोनावायरस के 31 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने गुरुवार को कहा कि मंत्रियों का समूह सभी पीड़ितों पर नजर बनाए हुए है। विदेश से आने वाले सभी लोगों की 21 एयरपोर्ट्स पर स्क्रीनिंग की जा रही है। सरकार ने ये भी साफ किया है कि दक्षिण कोरिया और इटली से आने वालों को पहले कोरोनावायरस फ्री सर्टिफिकेट दिखाना होगा। राजस्थान में इटली के दाे पर्यटकाें के काेराेनावायरस से पीड़ित मिलने के बाद इन पर्यटकाें के 26 सदस्यीय दल के संपर्क में आए लाेगाें में से 247 की जांच की गई। इनमें से सभी की रिपाेर्ट निगेटिव आई है। उधर, विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि कोरोनावायरस के कारण इस महीने होने वाला भारत-ईयू शिखर सम्मेलन स्थगित कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें शामिल होने के लिए ब्रसेल्स जाने वाले थे।

भूटान में संक्रमण की पहले मामले की पुष्टि

भूटान में कोरोनावायरस का पहला मामला सामने आया है। एक अमेरिकी पर्यटक में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 76 साल का अमेरिकी नागरिक दो मार्च को भारत से भूटान आया था। 5 मार्च को बुखार के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रधानमंत्री लोते शेरिंग ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है। वहां की सरकार ने संक्रमण रोकने के लिए विदेशियों के लिए सीमाएं दो हफ्तों के लिए बंद कर दी है। पोस्ट में उन्होंने कहा कि अमेरिकी नागरिक 10 फरवरी को अपने देश से रवाना हुआ था। वह 21 फरवरी को 1 मार्च तक भारत में था।

ईरान

ईरान में अब तक 107 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि संक्रमण के 3513 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, शुक्रवार से भारत और ईरान के बीच अपने-अपने नागरिकों को निकालने के लिए विशेष विमान सेवा शुरू होगी। जानकारी के मुताबिक, ईरान में करीब हो हजार भारतीय फंसे हुए हैं। वहीं, भारत में भी ईरान के नागरिक फंसे हैं। वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को कहा था कि मेडिकल टीम गुरुवार शाम तक ईरान पहुंचकर कोमा में आइसोलेशन सेंटर स्थापुित करेगी, जिसके बाद लोगों की स्क्रीनिंग की जा सकेगी।

दक्षिण कोरिया

दक्षिण कोरिया में कोरोनावायरस से अब तक संक्रमण के 6284 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 40 लोगों की मौत हो चुकी है।

चीन में संक्रमण के 143 नए मामले

कोरोनावायरस से चीन में अब तक 3015 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, संक्रमण के 80552 मामलों की पुष्टि हुई है। चीन के बाहर 267 मौतें हुई हैं। चीन के हेल्थ कमीशन ने शुक्रवार को बताया कि यहां गुरुवार को संक्रमण के 143 नए मामले और 30 मौतें दर्ज की गई। इनमें हुबेई में 29 लोग मारे गए। वहीं, अब तक हुबेई प्रांत में सबसे ज्यादा 2931 लोगों की मौत हुई है। महामारी का केंद्र चीन का वुहान शहर है, जो हुबेई प्रात में ही है।

केटी पेरी और ऑरलैंडो ब्लूम की शादी टली

पीपुल मैग्जीन के अनुसार, कोरोनावायरस की वजह से पॉप स्टार केटी पेरी और अभिनेता ऑरलैंडो ब्लूम की जापान में होने वाली शादी भी टल गई है। दोनों जून में शादी करने वाले थे। ऑरलैंडो और केटी अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं।

यूरोप

इटली के 22 राज्य वायरस की चपेट में

यूरोप में सबसे ज्यादा प्रभावित देश इटली है। यहां 148 लोगों की मौत हुई है। यह चीन के बाहर दूसरी सबसे ज्यादा मौत है। इटली के 22 राज्य इसकी चपेट में हैं। वहीं, संक्रमण के 3858 मामले सामने आए हैं। इसके खतरे को देखते हुए देशभर के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।

अमेरिका में 12 लोगों की मौत

न्यूयॉर्क टाइम्स के एक डेटाबेस के मुताबिक, लैब टेस्ट में गुरुवार शाम तक कोरोनोवायरस से संक्रमण के 215 मामले सामने आ चुके हैं और 12 मौतों की पुष्टि हो चुकी है। मरने वालों में ज्यादतर जापान के डायमंड प्रिंसेज शिप से लौटे यात्री हैं। अमेरिका लाए गए लोगों को फिलहाल क्वारैंटाइन (अलग-थलग) किया गया है।

देश संक्रमण  मौत
चीन 80425 3013
द. कोरिया 6284 40
इटली 3858 148
ईरान 3513 107
जापान 1036 8
जर्मनी 545 0
फ्रांस 423 7
स्पेन 282 3
अमेरिका 215 12
स्विट्जरलैंड 119 1
सिंगापुर 117 0
ब्रिटेन 116 1
हॉन्गकॉन्ग 105 2
स्वीडन 94 0
ऑस्ट्रेलिया 53 1
थाईलैंड 47 1
ताइवान 44 1
इराक 35 2
सैन मारिनो 21 1

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दिल्ली हिंसा:हाईकोर्ट ने भाजपा नेताओं के भड़काऊ बयानों पर केंद्र और पुलिस से जवाब मांगा, 12 मार्च को अगली सुनवाई
Next Article दिल्ली हिंसा पर चर्चा की मांग को लेकर लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा, दोनों सदन 11 मार्च तक स्थगित
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?