पंकज श्रीवास्तव/पटना। बिहार की राजधानी पटना में आज शनिवार खाजपुर की एक महिला की पुष्टि कोरोना पॉजिटिव मरीज के रुप में हुई है। मरीज के ट्रेवल हिस्ट्री की जांच जारी है लेकिन अब तक उसका कोई ट्रवैल हिस्ट्री सामने नहीं आया है, जो चौकाने और परेशान करने वाला है। इसके साथ ही एक बात और सामने निकल कर आ रही है कि वो किसी कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में भी नहीं आई है। हालांकि उसका पति एटीएम कैश वैन चालक है।
जानकारी के अनुसार, सांस लेने में तकलीफ के बाद उसे पटना एम्स में भर्ती कराया गया था। महिला का कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। इस केस के साथ ही पूरे सूबे में अब मरीजों की संख्या बढ़कर 86 पहुंच गयी है। इससे पहले एम्स में ही संक्रमित दो मरीजों की मौत हो चुकी है। मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की गत 21 मार्च को एंव वैशाली जिला निवासी एक मरीज की मौत कल शुक्रवार को गई थी। बताते चलें बिहार में सबसे अधिक मरीजों की संख्या सीवान जिले में है। अकेले सीवान से 29 मरीज है। हम अपने पाठकों को जिलावार स्थिति बताते चलें जो इस प्रकार है। सीवान- 29,मुंगेर- 17,बेगूसराय- 9, नालंदा- 7, पटना -7, गया-5, नवादा-3,गोपालगंज- 3, बक्सर- 2,सारण- 1,लखीसराय- 1,भागलपुर- 1 एंव वैशाली-1 के साथ बिहार में पाए गए कुल 86 कोरोना मरीजों में से 42 ठीक हो चुके हैं जबकि 2 मरीजों की मौत हो चुकी है। 42 मरीज ईलाजरत हैं।
कोरोनाः रेड जोन में पहुंचा पटना, खाजपुर की महिला में कोरोना की पुष्टि, 86 हुए मरीज

