सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना विदेश में:38 हजार से ज्यादा मौतें: स्पेन में एक दिन में सबसे ज्यादा 849 लोगों ने जान गंवाई
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

कोरोना विदेश में:38 हजार से ज्यादा मौतें: स्पेन में एक दिन में सबसे ज्यादा 849 लोगों ने जान गंवाई

Last updated: March 31, 2020 5:41 pm
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन: दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। 199 देशों में करीब सात लाख 96 हजार 397 लोग संक्रमित हैं। अब तक 38 हजार 576 मौतें हो चुकी हैं। वहीं, एक लाख 69 हजार 387 व्यक्ति ठीक भी हुए हैं। यूरोप में इटली, स्पेन और फ्रांस सबसे ज्यादा प्रभावित देश हैं। स्पेन में एक दिन में सबसे ज्यादा 913 और फ्रांस में 418 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही स्पेन में मौतों का आंकड़ा आठ हजार 189 और फ्रांस में तीन हजार 24 हो गया है। वहीं, इटली में तीन अप्रैल को खत्म होने वाला लॉकडाउन 12 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। देश में अब तक 11 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

अमेरिका: एक लाख 64 हजार से ज्यादा संक्रमित

सबसे ज्यादा संक्रमण के एक लाख 64 हजार 121 मामले अमेरिका में सामने आए हैं। यह आंकड़ा चीन (81 हजार 518) से दोगुना है। अमेरिका में तीन हजार 163 लोगों की जान जा चुकी है। वॉशिंगटन में लोगों को घर में ही रहने के आदेश जारी किए गए हैं। इसका उल्लंघन करने पर करीब 3.7 लाख जुर्माना (पांच हजार डॉलर),  90 दिन जेल या फिर दोनों ही हो सकती है। वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि किसी भी अन्य देश की तुलना में यहां अब तक 10 लाख लोगों में कोरोना की जांच की जा चुकी है। वहीं, अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री एलेक्स अजार ने कहा कि हर दिन हम एक लाख सैम्पल की जांच कर रहे हैं।

पनामा: जेंडर के आधार पर लोग क्वारैंटाइन

मध्य अमेरिका के पनामा में सरकार ने जेंडर के आधार पर क्वारैंटाइन की घोषणा की है। यहां क्वारैंटाइन को लेकर सोमवार को नया आदेश जारी किया गया। यहां महिलाएं सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को दो घंटे के लिए घर से निकल सकती हैं और जरूरी सामान खरीद सकती हैं। वहीं, पुरुष केवल मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को घर से निकल सकते हैं। रविवार को किसी को भी घर से निकलने की अनुमति नहीं है।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पनामा में 1,075 लोग संक्रमित हैं, जबकि 27 लोगों की मौत हुई है। यहां पिछले एक हफ्ते से लॉकडाउन लगा है। बताया जा रहा है कि अगले 15 दिनों तक यह जारी रहेगा। लोगों को घरों में रहने के लिए कहा गया है। साथ ही उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए भी कहा गया है।

इन 5 देशों में एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें

देश दिन मौत
इटली 27 मार्च 919
स्पेन 30 मार्च 913
अमेरिका 30 मार्च 573
फ्रांस 30 मार्च 418
ब्रिटेन 28 मार्च 260

इटली: संक्रमण का आंकड़ा एक लाख के पार
worldometers.info के मुताबिक, इटली में संक्रमण का आंकड़ा एक लाख एक हजार 729 हो गया है। वहीं, यहां 11 हजार 591 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में हर दिन औसतन 600 से ज्यादा लोग मारे जा रहे हैं। हालांकि, ईस्टर तक (12 अप्रैल) इटली में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। हालांकि, संक्रमण दर में गिरावट की उम्मीद है। सोमवार को 1,648 लोग संक्रमित थे, जबकि एक दिन पहले 3,815 केस सामने आए थे। मौतों के मामले में इटली दुनिया का सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। इटली में 21 फरवरी को कोरोनावायरस का पहला मामला सामने आया था।

स्पेन: यहां चीन से ज्यादा संक्रमण
इटली के बाद सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश स्पेन है। यहां मौतों का आंकड़ा सात हजार 716 हो गया है। एक दिन पहले तक यहां छह हजार मौतें हुई थीं। यहां संक्रमितों की संख्या 87 हजार 956 है। यहां संक्रमण का आंकड़ा चीन से ज्यादा हो गया है।

जर्मनी: सोमवार को 4,751 नए केस
जर्मनी में सोमवार को संक्रमण के चार हजार 751 नए मामले सामने आए हैं। अब देश में कुल 66 हजार 885 संक्रमित हो गए हैं। यहां 645 लोगों की मौत हुई है। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल की जांच रिपोर्ट फिर से निगेटिव आई है। वे दो हफ्तों से आइसोलेशन में हैं। मर्केल को टीका देने वाला डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मिला था, उसके बाद से उन्होंने घर से ही काम करने का फैसला किया था।

इजराइल: संक्रमण के 4,695 मामले

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (70) और उनके प्रमुख सलाहकार ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। हालांकि, नेतन्याहू और उनके परिवार की जांच रिपोर्ट सोमवार को निगेटिव आई थी। उनके एक सहयोगी की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद से वे आइसोलेशन में हैं। देश में संक्रमण के अब तक 4,695 मामले सामने आए हैं, जबकि 16 लोगों की मौत हो गई है।

चीन: 3,305 लोगों की मौत

कोरोनावायरस से चीन में अब तक 81 हजार 518 लोगों संक्रमित हो चुके हैं। तीन हजार 305 लोगों की मौत हो चुकी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में हुई मौत के 80% मामले 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों के थे। वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित वुहान शहर में 8 अप्रैल को लॉकडाउन हटा दिया जाएगा। हालांकि, रेल और उड़ान सेना शुरू कर दी गई है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article विजय माल्या ने लॉकडाउन के बहाने सरकार से मदद मांगी, एक बार फिर कर्ज चुकाने का ऑफर दिया
Next Article महाराष्ट्र सरकार ने भी वेतन पर चलाई कैंची
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?