सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना वायरस से पाकिस्तान को 6.1 करोड़ डॉलर के नुकसान की गुंजाइश
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

कोरोना वायरस से पाकिस्तान को 6.1 करोड़ डॉलर के नुकसान की गुंजाइश

Last updated: March 8, 2020 9:59 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

स्लामाबाद:नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को कोरोना वायरस से 6.1 करोड़ डॉलर तक का नुकसान हो सकता है। एशियाई विकास बैंक ने कोरोना वायरस के प्रभाव के अपने आकलन में यह अनुमान जताया है। चीन के वुहान शहर से फैलना शुरू हुए कोरोना वायरस का प्रसार 97 देशों तक हो चुका है। इससे संक्रमित लोगों की संख्या एक लाख को पार कर चुकी है, जबकि इससे मरने वालों की संख्या 3,300 के पार पहुंच चुकी है।

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के छह मामले सामने आए हैं। यह सभी ईरान की यात्रा से लौटे हैं। इनमें से तीन मामले कराची और तीन गिलगित-बाल्टिस्तान के हैं। ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की शुक्रवार (6 मार्च) की खबर के अनुसार एशियाई विकास बैंक का अनुमान है कि कोरोना वायरस से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को 6.08 करोड़ डॉलर तक का नुकसान हो सकता है।

रपट के अनुसार, ”सामान्य स्थिति में इस बीमारी से पाकिस्तान को 3.42 करोड़ डॉलर तक, जबकि बहुत बुरी स्थिति में 6.08 करोड़ डॉलर तक का नुकसान झेलना पड़ सकता है।” रपट में कहा गया है कि बहुत बुरी स्थिति में पाकिस्तान के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) को 1.57 प्रतिशत का नुकसान होगा और 9,46,000 लोगों का रोजगार चला जाएगा।

इस रपट में कोरोना वायरस से वैश्विक अर्थव्यवस्था को नुकसान का भी आकलन किया गया है। इसके मुताबिक सामान्य स्थिति में कोरोना वायरस के वैश्विक जीडीपी को 77 अरब डॉलर, जबकि बहुत बुरी स्थिति में 347 अरब डॉलर का नुकसान होगा। सबसे अधिक प्रभाव चीन की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article राष्ट्रीय महिला दिवस पर यह संदेश समस्त नारियों के नाम
Next Article यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर को घंटों की पूछताछ के बाद ED ने किया गिरफ्तार

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेंबूर में जैन संस्कार विधि से तप अनुष्ठान सम्पुर्ति समारोह
social
September 5, 2026
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
social
September 2, 2026
अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला स्टारर ‘लव लॉटरी’ का रोमांटिक गाना ‘नज़र लग जाएगी’ रिलीज़
entertainment
September 2, 2026
संदेश गौर ने कर रहे दिग्गज अभिनेता मनीष खन्ना और निर्देशक अजीत वर्मा के साथ की हिंदी फिल्म “ज़िद्दी छोरा” के लिए शूटिंग
entertainment
September 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?