नई दिल्ली:चीन के वुहान शहर से पैदा हुए कोरोना वायरस की चपेट में अब पूरी दुनिया है। इस खतरनाक वायरस ने दुनिया भर के खेल आयोजनों को प्रभावित किया है जिसमें आईपीएल के अलावा भारत-दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज शामिल है। इसके अलावा एनबीए का पूरा सीजन भी स्थगित कर दिया गया है। अब इसमें शतरंत खेल भी शामिल हो गया है। जर्मनी के बुंदेसलीगा चेस में एससी बैडेन के लिए खेल रहे पांच बार के वर्ल्ड चैम्पियन विश्वनाथन आनंद कोरोना वायरस की वजह से प्रभावित हुए हैं। इसके चलते उन्हें वहीं रूकने के लिए कहा गया है।
बता दें कि विश्वनाथन आनंद को आज (सोमवार) को ही वापस भारत आना था लेकिन आइसोलेशन में रखे जाने के बाद इस महीने के अंत से पहले उनका वापस इंडिया आना मुश्किल है। 50 वर्षीय आनंद पिछले महीने से ही जर्मनी में हैं। ‘इंडिया डॉट कॉम’ के मुताबिक, आनंद अपने परिवार को मिस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिन का एक अहम हिस्सा घर से फोन कॉल का आना है।
आनंद ने आगे बताया कि वे अपने बेटे अखिल और अरुणा के साथ एक वीडियो चैट करता हूं, जब सोकर उठता हूं। आनंद ने कहा कि वह एक-दूसरे से बात कर खुशी पाने की कोशिश करते हैं। बता दें कि एक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि जर्मनी कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सोमवार को फ्रांस, स्विट्जरलैंड, ऑस्ट्रिया, डेनमार्क और लक्जमबर्ग के साथ अपनी सीमाओं पर अस्थायी नियंत्रण लगाएगा।

