सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना वायरस के कारण दिल्ली में 31 मार्च तक बंद रहेंगे सभी रेस्टोरेंट- अरविंद केजरीवाल
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

कोरोना वायरस के कारण दिल्ली में 31 मार्च तक बंद रहेंगे सभी रेस्टोरेंट- अरविंद केजरीवाल

Last updated: March 19, 2020 8:24 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामले को देखते हुए राजधानी में सभी रेस्टुरेंट को 31 मार्च तक बंद रखने का ऐलान किया। गुरूवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि रेस्टेरेंट्स में खाने पर बैन रहेगा लेकिन फूड डिलीवरी जारी रहेगी।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि राज्य में किसी भी जगह सेमिना, कॉन्फ्रेंस या अन्य उद्देश्यों को लेकर 20 या उससे ज्यादा लोगों को एकजुट होने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इससे पहले, 50 से ज्यादा लोगों के एकजुट होने पर लगी थी।

उधर, सरकार की तरफ से अंतरराष्ट्रीय विमानों की लैंडिंग पर भी 31 मार्च तक रोक लगाई गई है। खतरनाक वायरस कोरोना के चलते इस वक्त पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है। देश में कोरोना से अब तक मरनेवालों की संख्या पहुंचकर 4 हो गई है जबकि 25 विदेश समेत मरीजों की संख्या 167 हो गई। मरनेवालों में दिल्ली, पंजाब, कर्नाटक और महाराष्ट्र से हैं।

उधर, कोरोना की चुनौतियों से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक की गई। वह आज (गुरूवार) की रात बजे राष्ट्र के नाम संबोधित करेंगे।

उद्धव ने की लोगों से अपील

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुरूवार को राज्य के लोगों से अपील की कि वे अनावश्यक रूप से अपने घरों से बाहर नहीं निकलें ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके। ठाकरे ने ”विषाणु के खिलाफ युद्ध में लोगों से सहयोग मांगते हुए कहा कि सरकार की अपील के बाद सार्वजनिक स्थलों पर जाने वालों और सार्वजनिक यातायात प्रणाली का उपयोग करने वाले लोगों की संख्या में कमी आई है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से समाप्त होना चाहिए।

ठाकरे ने टीवी पर प्रसारित 10 मिनट के संबोधन में कहा, ” यह एक विषाणु के खिलाफ युद्ध है और हम डर कर या घबरा कर नहीं, बल्कि संकल्पबद्ध होकर ही इससे निपट सकते हैं। उन्होंने कहा, ”लोगों को घबराना नहीं चाहिए, लेकिन उन्हें अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।… सार्वजनिक वाहनों में भीड़ कम हुई है, लेकिन इसे पूरी तरह समाप्त होना चाहिए। हम सार्वजनिक परिवहन को बंद करने का बड़ा कदम नहीं उठाना चाहते, लेकिन गैर जरूरी यात्राएं बंद होनी चाहिए।

ठाकरे ने कहा कि चिकित्सका कर्मी, पुलिस कर्मी, एनजीओ और सार्वजनिक परिवहन कर्मी हालात से निपटने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ” यदि वे आपके लिए लड़ रहे हैं तो क्या आप घरों में रहकर इस संकट से निपटने में उनकी मदद नहीं कर सकते? ठाकरे ने कहा, ”लोगों को घर से काम करना चाहिए और बाहर निकलना बंद कर देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोरोना वायरस संबंधी हालात को लेकर बात की है और प्रधानमंत्री ने राज्य को हर संभव मदद मुहैया कराने का भरोसा दिलाया है।

उन्होंने कहा कि लोगों को मौजूदा हालात से निपटने के लिए सरकार द्वारा जारी नियमों और निर्देशों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा, ”अपनी यात्राओं का विवरण छुपाना और लौटने के बाद घरों से बाहर निकलना गलत है। ठाकरे ने कोरोना वायरस के मरीजों का उपचार कर रहे चिकित्सका कर्मियों की तुलना सैनिकों से की। उन्होंने कहा कि सरकार और आधिकारिक तंत्र इस संकट से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

ठाकरे ने कहा कि यह संक्रमण अन्य देशों से आया है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अफवाहों पर यकीन नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि राज्य में जांच केंद्र बढ़ाए जा रहे हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना वायरस की वजह से छिन सकती हैं ढाई करोड़ नौकरियां: UN
Next Article कमलनाथ सरकार को सु्प्रीम कोर्ट ने दिया झटका, कल शाम पांच बजे से पहले होगा फ्लोर टेस्ट

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दक्षिण मुंबई: अणुव्रत चेतना दिवस पर साध्वीवृन्द का उद्बोधन, आत्म अस्तित्व में व्रत की चेतना
social
September 12, 2026
रणवीर सिंह बने BMW के नए ब्रांड एंबेसडर
Business entertainment
September 11, 2026
अनावश्यक नहीं बोलना भी है मौन की साधना : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 11, 2026
कांदिवली में पर्युषण पर्वाराधना का चतुर्थ दिवस वाणी संयम दिवस के रूप में मनाया गया
social
September 11, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?