सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना वायरस का कहर जारी, चीन में मरने वालों की संख्या 563 हुई, 28 हजार लोग चपेट में
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

कोरोना वायरस का कहर जारी, चीन में मरने वालों की संख्या 563 हुई, 28 हजार लोग चपेट में

Last updated: February 6, 2020 11:55 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

वुहान:चीन में कोरोना वायरस का कहर जारी है। पूरी दुनिया को सकते में करने वाले इस खतरनाक कोरोना वायरस से चीन में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। चीन में इस वायरस से मरने वालों की संख्या करीब 560 पार हो गई है और करीब 28000 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में हैं। चीनी अधिकारियों ने कहा कि कोरोना वायरस से मृतकों संख्या 563 हो गई है और अब तक कुल 28 हजार मामले सामने आ गए हैं।

कोरोना वायरस का कहर अब चीन के बाहर यानी अन्य देशों में भी दिखने लगा है। कोरोना वायरस के संक्रमण के करीब दो दर्जन भर से अधिक देशों में 180 से अधिक मामले सामने आए हैं। जबकि दो लोगों की मौत की भी खबर है। दूसरे देशों में वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 182 हो गई। फिलीपीन में पहली मौत का मामला सामने आया जबकि हांगकांग ने रविवार को एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की थी।

इससे पहले चीन ने बुधवार को दावा किया कि पिछले दो दिनों में कोरोना वायरस के नए संदिग्ध मामलों की संख्या घटी है । इससे उम्मीदें जगी हैं कि कारगर उपायों की बदौलत इसके प्रसार को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। चीन में इस वायरस के कहर को देखते हुए कई देशों ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर दी है।

भारत वुहान से अपने 647 छात्रों को निकाल चुका है। मालदीव के सात लोग भी निकाले गए हैं। श्रीलंका और बांग्लादेश ने भी अपने नागरिकों को निकाला है। पाकिस्तान के सैकड़ों छात्र वुहान और हुबेई प्रांत में फंसे हैं लेकिन उसने वहां से अपने लोगों को यह कहते हुए निकालने से मना कर दिया कि चीन ने उनकी समुचित देखभाल का वादा किया है।

पाकिस्तान की तरह कंबोडिया ने भी चीन से अपने छात्रों और राजनयिकों को वहां से निकालने से इनकार कर दिया। हुन सेन ने बीजिंग के प्रति एकजुटता दिखाते हुए उड़ानें भी रद्द नहीं की जबकि वायरस के संक्रमण के डर से कई बड़ी एयरलाइनों ने सेवा रोक दी है।

चीनी अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते रोगियों के इलाज के लिए अस्पतालों में बिस्तरों और उपकरणों की भारी कमी है। मध्य हुबेई प्रांत में कोरोना वायरस के 3,156 नए मामले सामने आए हैं। 20 से अधिक देशों में भी कोरोना वायरस के मामले सामने आ चुके हैं। इन नए रोगियों में एक रोगी नवजात है जो पैदा होने के 30 घंटों के भीतर इसकी चपेट में आ गया। वुहान में एक अधिकारी हू लिशान ने बताया कि हजारों अतिरिक्त रोगियों के लिए एक अस्पताल बनाए जाने और सार्वजनिक भवनों को अस्पतालों में परिवर्तित करने के बावजूद अब भी बिस्तरों की भारी कमी है। चीन का वुहान शहर कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित है। इसी शहर में वायरस का सबसे पहला मामला सामने आया था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article तुर्की में रनवे पर फिसलकर तीन हिस्सों में टूटा विमान, 3 की मौत 179 घायल
Next Article सेना प्रमुख नरवाने बोले, पाकिस्तान का LOC पर संघर्ष विराम उल्लंघन बढ़ा
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?