By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना वायरस: इटली और स्पेन में महामारी से बिगड़े हालात, 135 देशों तक बढ़ा दायरा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

कोरोना वायरस: इटली और स्पेन में महामारी से बिगड़े हालात, 135 देशों तक बढ़ा दायरा

Last updated: March 16, 2020 7:49 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

मैड्रिड:स्पेन में रविवार में कोरोना से संक्रमण के करीब 2,000 नए मामलों की पुष्टि हुई जबकि गत 24 घंटों में 100 से अधिक लोगों की मौत हुई है। इटली के बाद स्पेन यूरोप का कोरोना वायरस से दूसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है। इटली में 24 घंटे के भीतर 368 मौतें हुई और कुल मामले 24747 तक पहुंची है। वहीं, कोरोना वायरस का दायरा बढ़कर अब 135 देशों तक हो गया है।

स्पेन में संक्रमितों की संख्या 7,798 तक पहुंच गई है जिनमें से 292 लोगों की मौत हो चुकी है। हालात की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने पूरे देश में लगभग बंदी लागू कर दी है। अगले 15 दिनों के दुकानें, बार, रेस्तरां, सिनेमा, स्कूल व विश्वविद्यालय को बंद करने के साथ ही और पूरी आबादी पर यात्रा प्रतिबंध लगाए हैं। कई इलाकों में सेना की तैनाती की गई है।

प्रधानमंत्री सांचेज की पत्नी संक्रमित

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज की पत्नी बेगोना गोमेज कोरोनावायरस से संक्रमित पाई गई हैं। प्रधानमंत्री के कार्यालय ने इसकी पुष्टि की है। साथ ही कई अन्य स्पेनिश राजनेता भी संक्रमित मिले हैं।

चीन में संक्रमण से मौत का आंकड़ा 3,200 के पार

चीन में खतरनाक महामारी कोरोना वायरस से 10 और लोगों की मौत के बाद इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,204 हो गई, जबकि 81,048 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं।

चिली: दो क्रूज जहाजों में से 1,300 लोगों को पृथक किया

चिली ने दो क्रूज जहाजों पर सवार 1,300 से अधिक लोगों को पृथक कर दिया है। जहाज पर सवार एक ब्रिटिश बुजुर्ग के संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह कदम उठाया है। चिली में अब तक संक्रमण के 61 मामलों की पुष्टि हो चुकी हैं।

चीन: विदेशी यात्रियों को पृथक केंद्र में रखेंगे 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य समिति ने कहा कि नए संक्रमित 20 में से 16 लोग विदेश से आए हैं। संक्रमित लोगों के विदेश से पांच प्रांतों व शहरों में पहुंचने की सूचना है। इनमें र्बींजग व शंघाई शामिल हैं। अब तक कुल 111 आयातित संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

24 घंटे में चीन के बाहर 9,751 मामले:डब्ल्यूएचओ  

पिछले 24 घंटों में चीन के बाहर कोरोना वायरस के कम से कम 9,751 नए मामलों की पुष्टि हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, वैश्विक स्तर पर इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,53,648 हो गई है। चीन के बाहर कोरोना वायरस के 61,518 मामलों की शनिवार की सुबह पुष्टि की गई, जिसमें से 2,199 मरीजों की मौत हुई। इसमें पिछले दिन की तुलना में 424 लोगों की ज्यादा मौत हुई।

ईरान की अल-अक्सा मस्जिद बंद की गई

संक्रमण को देखते हुए ईरान ने इस्लाम की तीसरी सबसे पवित्र अल-अक्सा मस्जिद को बंद कर दिया गया है। मस्जिद परिसर की देखरेख करने वाली इस्लामिक बंदोबस्ती का कहना है कि मस्जिद और परिसर की अन्य इमारतों को नए कोरोनो वायरस के कारण उपजी चिंताओं पर बंद कर दिया गया। देश में अब तक 724 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 13938 लोग संक्रमित हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बीसीसीआई के कमेंट्री पैनल से बाहर होने के बाद संजय मांजरेकर ने दिया पहला रिएक्शन
Next Article कोरोना देश में / अब तक 110 केस: कर्नाटक में शटडाउन, कश्मीर के 3 जिलों में धारा 144

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026
कोलकात्ता में अक्षय तृतीया एवं वर्षीतप पारणा महोत्सव का भव्य आयोजन
social
April 21, 2026
सूरज बड़जात्या ने किया अगली फिल्म का ऐलान, आयुष्मान खुराना और शरवरी की होगी मुख्य भूमिका
entertainment
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?