By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से दुनिया में अब तक 77 लाख से ज्यादा संक्रमित;मौतों के मामले में ब्रिटेन से आगे निकला ब्राजील
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

कोरोना से दुनिया में अब तक 77 लाख से ज्यादा संक्रमित;मौतों के मामले में ब्रिटेन से आगे निकला ब्राजील

Last updated: June 13, 2020 8:48 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन: दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4 लाख 28 हजार 210 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 77 लाख 31 हजार 673 हो गया है। अब तक 39 लाख 25 हजार 273 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। ब्राजील के लिए परेशानी का दौर जारी है। अब यह देश मौतों के मामले में ब्रिटेन से आगे निकल गया है। संक्रमण के बाद मौतों के मामले में ब्राजील दुनिया में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। यहां 41 हजार 901 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में यह आंकड़ा 41 हजार 481 है। सबसे ज्यादा संक्रमण और मौतों के मामले में अमेरिका पहले स्थान पर है।

कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 21,16,922 1,16,825 8,41,934
ब्राजील 8,29,902 41,901 3,96,692
रूस 5,11,423 6,715 2,69,370
भारत 3,09,603 8,890 1,54,231
ब्रिटेन 2,92,950 41,481 उपलब्ध नहीं
स्पेन 2,90,289 27,136 उपलब्ध नहीं
इटली 2,36,305 34,223 1,73,085
पेरू 2,20,749 6,308 1,07,133
जर्मनी 1,87,251 8,863 1,71,600
ईरान 1,82,525 8,659 1,44,649

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

ब्राजील : दम तोड़ते लोग
ब्राजील में शुक्रवार रात मरने वालों का आंकड़ा 41 हजार 901 हो गया। इसके साथ ही मौतों के मामले ब्राजील ब्रिटेन से आगे निकल गया। ब्रिटेन में इसी दौरान मरने वालों की संख्या 41 हजार 481 रही। कई दिन तक आंकड़े छिपाने के बाद अब ब्राजील सरकार ने अपडेट देना शुरू किया है। शुक्रवार को यहां 843 और संक्रमितों की मौत हुई। संक्रमण के लिहाज से ब्राजील पहले ही अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर था।

फ्रांस : यूरोप में यात्रा की इजाजत मिलेगी
फ्रांस सरकार 15 जून से कुछ यात्रा प्रतिबंध हटाने जा रही है। यहां जानकारी गृह मंत्री क्रिस्टोफी कास्टनर ने दी। यूरोपीय यूनियन से आवाजाही अब हो सकेगी। अंडोरा, आईसलैंड, मोनाको, नॉर्वे, सैन मरीनो और स्विट्जरलैंड से भी लोग आवाजाही कर सकेंगे। इन देशों से आने वालों पर क्वारैंटाइन की पाबंदियां भी लागू नहीं होंगी। स्पेन और ब्रिटेन के लिए सख्त पाबंदियां फिलहाल जारी रहेंगी। स्पेन से आने वालों को 14 दिन क्वारैंटाइन रहना होगा।

अमेरिका : विरोध प्रदर्शनों से खतरा 
अमेरिका में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा एक लाख 14 हजार से ज्यादा हो गया है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, शुक्रवार को यहां 9618 मामले सामने आए। इसी दौरान 308 लोगों की मौत हुई। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद हुए प्रदर्शनों की वजह से अमेरिका में संक्रमण का खतरा ज्यादा बढ़ा है। हालांकि, सरकार की तरफ से अब तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

डब्ल्यूएचओ : फीडिंग से बच्चे को खतरा नहीं 
डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि ब्रेस्ट फीडिंग से संक्रमण का खतरा नहीं है। इसलिए वो महिलाएं जो संक्रमित हैं वो बच्चे को स्तनपान यानी ब्रेस्ट फीडिंग करा सकती हैं। डब्ल्यूएचओ चीफ डॉ. तेद्रोस गेब्रियेसस ने शुक्रवार को कहा, “कोविड-19 से संक्रमित या संक्रमण का संदेह होने पर भी बच्चे को फीडिंग कराई जानी चाहिए। जब तक मां बहुत ज्यादा बीमार नहीं है, बच्चे को उससे अलग नहीं किया जाना चाहिए।”

अमेरिका : फिर लग सकते हैं प्रतिबंध 
अमेरिका में बढ़ते मामलों के मद्देजर एक बार फिर से प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। हेल्थ मिनिस्ट्री के अफसर जे बटलर ने शुक्रवार को कहा, “अगर कोरोना मामले इसी तरह बढ़ते रहे तो उसको रोकने के वही उपाय किए जा सकते हैं जो मार्च में किए गए थे। हम अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे, लेकिन विकल्प खुले हैं।” बटलर और सीडीसी के निदेशक डॉ रॉबर्ट रेडफ़ील्ड दोनों ने अमेरिकी लोगों को कम से कम छह फीट की सोशल डिस्टेंसिंग रखने और मास्क पहनने की सलाह दी है।

 

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना की वजह से लाखों और बच्चे बाल मजदूरी की ओर धकेले जा सकते हैं: संयुक्त राष्ट्र
Next Article कोरोना से देश में पिछले 24 घंटे में 11314 मरीज बढ़े, लेकिन 7259 ठीक भी हुए

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

स्टालिन ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, विजय ने सरकार बनाने का दावा किया पेश
national
May 6, 2026
भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के कारण महाराष्ट्र में हर दिन 8 किसानों की आत्महत्या, अमेरिका के साथ व्यापार समझौते से किसान बर्बाद होंगे: हर्षवर्धन सपकाल
Mumbai / Maharshtra
May 6, 2026
राघव जुयाल और कोमल पावस्कर की नई जोड़ी है ‘इकाई’ की सबसे बड़ी खासियत
entertainment
May 6, 2026
कॉन्टेंट क्वीन एकता कपूर के 8 आइकॉनिक किरदार जो घर-घर में बने पहचान
entertainment
May 6, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?