By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से दुनिया में अब तक 65.96 लाख संक्रमित
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

कोरोना से दुनिया में अब तक 65.96 लाख संक्रमित

Last updated: June 4, 2020 6:04 pm
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन: दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 65 लाख 96 हजार 550 हो गया है। इस दौरान कुल 31 लाख 87 हजार 910 लोग स्वस्थ हुए। 3 लाख 88 हजार 423 लोगों की मौत हो चुकी है। रूस में 24 घंटे में 8831 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 169 लोगों की मौत हुई है। देश में संक्रमण के मामले अब 4.41 लाख से ज्यादा हो गए हैं। वहीं, अब तक 5384 लोगों की जान जा चुकी है। अमेरिका और ब्राजील के बाद यह सबसे संक्रमित देश है।

कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 19,02,101 1,09,146 6,88,692
ब्राजील 5,84,562 32,568 2,66,132
रूस 4,41,108 5,384 2,04,623
स्पेन 2,87,406 27,128 उपलब्ध नहीं
ब्रिटेन 2,79,856 39,728 उपलब्ध नहीं
इटली 2,33,836 33,601 1,60,938
भारत 2,17,965 6,091 1,04,242
जर्मनी 1,84,425 8,699 1,67,300
पेरू 1,78,914 4,894 72,319
तुर्की 1,66,422 4,609 1,30,852

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

चीन: दूसरे शहर की भी पूरी आबादी का टेस्ट होगा

रूस की सीमा से सटे एक चीनी शहर मुदानजियांग की पूरी आबादी का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। यहां की कुल आबादी 28 लाख है। पिछले हफ्ते यहां 15 बिना लक्षण वाले मरीज मिले थे। इसके साथ ही यह कोरोना का एपिसेंटर रहे वुहान के बाद दूसरा शहर होगा, जहां पूरी आबादी का टेस्ट किया जाएगा।

पाकिस्तान: चीन से ज्यादा मरीज हुए

पाकिस्तान में संक्रमितों की संख्या 85 हजार 264 हो गई है। यहां भी मरीजों की संख्या चीन से ज्यादा हो गई है। संक्रमण के मामले में यह 17वां सबसे प्रभावित देश बन गया है। वहीं, चीन में अब तक 83 हजार 22 मामले हो चुके हैं।

दक्षिण अमेरिका: 9.86 लाख संक्रमित

महामारी का एपिसेंटर अब दक्षिण अमेरिका बनता जा रहा है। महाद्वीप में अब तक संक्रमण के 9 लाख 86 हजार से ज्यादा मामले मिल चुके हैं। यहां सबसे ज्यादा संक्रमित देश ब्राजील है, जहां 5 लाख 84 हजार से ज्यादा केस हैं। यह कुल आंकड़ों का 59% है। वहीं, द.अमेरिका में अब तक 44 हजार 319 मौतें हुई हैं, जबकि ब्राजील में केवल 32 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

अमेरिका: 20 हजार से ज्यादा नए मामले

अमेरका में बुधवार को 20 हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं, जबकि 1083 लोगों की जान गई है। यहां देशभर में अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के विरोध में प्रर्दशन जारी है। इसकी वजह से संक्रमण बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। देश में अब तक 19 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 1 लाख 9 हजार 142 लोगों की जान जा चुकी है।

ब्रिटेन: 39 हजार से ज्यादा मौतें

ब्रिटेन आने वाले यात्रियों को 14 दिन तक आइसोलेशन में रहना होगा। वहीं, नियम तोड़ने पर 95 हजार रुपए (1000 पाउंड) जुर्माना या जेल हो सकती है। गृह मंत्री प्रीति पटेल ने बुधवार को इस बात की पुष्टि की। सरकार के इस फैसले को कुछ एयरलाइंस कंपनियों ने बेकार बताया है। वहीं, यहां एक दिन में 359 लोगों की जान गई है और 1871 मरीज मिले हैं। यहां मौतों का कुल आंकड़ा 39 हजार 728 हो गया है। वहीं, दो लाख 79 हजार 856 संक्रमित हैं।

ब्राजील: 24 घंटे में 1349 मौतें
ब्राजील में 24 घंटे में 1349 लोगों ने दम तोड़ा है। यह दक्षिण अमेरिका का सबसे प्रभावित देश है। यह मरने वालों का कुल आंकड़ा 32 हजार 568 हो गया है, जबकि 5 लाख 84 हजार 562 लोग संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा मरीज यही हैं।

मैक्सिको: 1 दिन में 1000 से ज्यादा जान गई
मैक्सिको में 24 घंटे में 1092 लोगों की जान गई है और 3912 नए मामले मिले हैं। एक दिन पहले यहां 470 मौतें हुई थीं। देश में संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख से ज्यादा हो गया है। वहीं, अब तक 11 हजार 729 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्पेन: लॉकडाउन बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी
स्पेन में संसद ने देश में लागू लॉकडाउन को छठी और अंतिम बार बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। संसद के निचले सदन स्पैनिश कांग्रेस में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाने के प्रस्ताव पर मतदान हुआ। 177 सदस्यों ने पक्ष में वोट डाला, जबकि 155 ने विरोध किया। प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने कहा कि लॉकडाउन को 21 जून तक बढ़ाने का फैसला किया गया है। इसे अंतिम बार बढ़ाया जा रहा है।

ऑस्ट्रिया: अपनी सीमाएं खोलेगा
ऑस्ट्रिया गुरुवार से इटली को छोड़कर अपने सभी पड़ोसी देशों के साथ अपनी सीमाएं खोलेगा। विदेश मंत्री ने कहा कि  इटली में अब भी संक्रमण के मामले ज्यादा हैं, इसलिए अभी वहां के यात्रियों को आने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह जल्द से जल्द इटली के साथ सीमा खोलना चाहता है।

हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के इस्तेमाल से संक्रमण नहीं रोका जा सकता
वैज्ञानिकों ने बुधवार को कहा कि संक्रमित होने के बाद मलेरिया की दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के इस्तेमाल से इसे नहीं रोका जा सकता है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प हमेशा से इसे इलाज के लिए कारगर बताते रहे हैं, लेकिन क्लिनिकल ट्रायल के नतीजे आने के बाद वैज्ञानिकों ने कहा कि इससे संक्रमण रोकने में मदद नहीं मिलती है। अमेरिका और कनाडा के 821 लोगों पर इसका टेस्ट किया गया था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कुलगाम में आतंकवादियों ने पुलिस की टीम पर फायरिंग की, एक हेल्थ वर्कर घायल
Next Article निसर्ग कमजोर पड़ा:मौसम विभाग ने कहा- अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भारी बारिश की आशंका; मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा खंडवा में 132 मिमी बारिश हुई

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?