By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से दुनिया में अब तक 57.88 लाख संक्रमित;ब्राजील में मरीजों की संख्या 4 लाख के पार
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

कोरोना से दुनिया में अब तक 57.88 लाख संक्रमित;ब्राजील में मरीजों की संख्या 4 लाख के पार

Last updated: May 28, 2020 9:21 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन:दुनिया में अब तक 57 लाख 88 हजार 782 लोग संक्रमित हैं। 24 लाख 97 हजार 593 लोग ठीक हुए हैं। मौतों का आंकड़ा 3 लाख 57 हजार 425 हो गया है। वहीं, ब्राजील में 24 घंटे में 1086 लोगों ने दम तोड़ा है। यहां मौतों का आंकड़ा 25 हजार 687 हो गया है, जबकि मरीजों की संख्या 4 लाख 14 हजार से ज्यादा हो गई है। यह अमेरिका के बाद दूसरा सबसे ज्यादा संक्रमित देश है।

कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 17,45,803 1,02,107 4,90,130
ब्राजील 4,14,661 25,697 1,66,647
रूस 3,70,680 3,968 1,42,208
स्पेन 2,83,849 27,118 1,96,958
ब्रिटेन 2,67,240 37,460 उपलब्ध नहीं
इटली 2,31,139 33,072 1,47,101
फ्रांस 1,82,913 28,596 66,584
जर्मनी 1,81,895 8,533 1,62,800
तुर्की 1,59,797 4,534 1,22,793
भारत 1,58,086 4,522 67,749

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

अमेरिका: 24 घंटे में करीब 1500 मौतें
अमेरिका में 24 घंटे में लगभग 1500 मौतें हुई हैं, जबकि 20 हजार से ज्यादा नए मामले मिले हैं। यहां मौतों का आंकड़ा एक लाख 2 हजार से ज्यादा हो गया है। वियतनाम, इराक, अफगानिस्तान और कोरिया की 44 साल की लड़ाई में जितनी जान गई, 3 महीने में करीब उतनी ही मौतें अमरिका में हुई हैं। वॉशिंगटन डीसी में शुक्रवार से स्टे-ऐट-होम ऑर्डर हटाया लिया जाएगा। मेयर म्युरियल बॉउजर ने बुधवार को इसकी घोषण की।

अमेरिका रूस को 150 वेंटिलेंटर और भेजेगा
अमेरिका रूस को शनिवार को 150 वेंटिलेटर्स और भेजेगा। वाययर मेडिकल कंपनी के प्रतिनिधि पैट्रिक ओ’कॉनर ने इसकी जानकारी दी। कॉनर ने बताया कि 150 और एलटीवी 2200 वेंटिलेटर्स शनिवार को भेजे जाएंगे। पिछले हफ्ते अमेरिका ने 50 वेंटिलेटर्स भेजे थे। अमेरिका रूस को कुल 50 लाख 60 हजार डॉलर के उपकरण भेजेगा।

चीन: बिना लक्षण वाले 23 नए मरीज मिले
चीन में बिना लक्षण (एसिम्प्टमैटिक) वाले 23 नए मरीज मिले हैं। इनमें से ज्यादातर चीन में महामारी का एपिसेंटर रहे वुहान शहर के हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन के मुताबिक, दो मामले विदेशी नागरिकों के हैं। इनमें से एक केस शंघाई और दूसरा फुजियान प्रांत का है। वहीं, 23 एसिम्प्टमैटिक केस में से 19 वुहान शहर के हैं। चीन में मिले 413 एसिम्प्टमैटिक केस में से 344 वुहान के हैं। सभी का इलाज चल रहा है।

तुर्की: 1035 मामले सामने आए
तुर्की में 1035 नए मामले सामने आने के साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 59 हजार 797 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री फाहरेतिन कोजा ने बुधवार को बताया कि 24 घंटे में 34 लोगों की मौत हुई है। अब तक यहां 4431 लोग जान गंवा चुके हैं। 24 घंटे में 1286 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। एक दिन में यहां कोरोना के 21,043 टेस्ट किए गए हैं। अब तक कुल 18 लाख 94 हजार 650 टेस्ट हो चुके हैं।

मिस्र: लगभग 20 हजार मामले
मिस्र में संक्रमण के 910 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या 19,666 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने खालीद मुगाहेद ने बताया कि 24 घंटे में 910 नए मामले सामने आए हैं और 19 लोगों की मौत हुई है। अब तक यहां 816 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। 5205 लोग स्वस्थ्य हुए हैं।

चिली: 82,289 संक्रमित
चिली में अब तक 82,289 मामले सामने आए हैं और यहां 841 लोगों की मौत हुई है। 24 घंटे में 4328 मरीज मिले, जबकि 35 लोगों की जान जा चुकी है। अब तक यहां 33,540 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। मामले बढ़ने के कारण स्वास्थ्य मंत्री जेमी मनालिच ने राजधानी सैंटियागो और महानगर क्षेत्र में लॉकडाउन 29 मई से आगे बढ़ाने की घोषणा की।

मैक्सिको: 8,597 मौतें
मैक्सिको में 24 घंटे में 463 लोगों की मौत हुई है। यहां मरने वालों की संख्या 8,597 हो गई है। महामारी विज्ञान मंत्रालय के निदेशक जोस लुइस अलोमिया ने बताया कि यहां 3,463 नए मामले सामने आए हैं। अब तक कुल 78,023 लोग संक्रमित हो चुके हैं। एक दिन पहले यहां 3455 नए मामले सामने आए थे और 501 लोगों की मौत हुई थी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मेबिना माइकल की सड़क दुर्घटना में निधन
Next Article कोरोना से देश में 1 लाख 58 हजार 73 केस;अगले 5 दिन में 2 लाख के पार जा सकता है आंकड़ा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?