सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से दुनिया में अब तक 56.83 लाख संक्रमित;अमेरिका में मौतों का आंकड़ा 1 लाख के पार
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

कोरोना से दुनिया में अब तक 56.83 लाख संक्रमित;अमेरिका में मौतों का आंकड़ा 1 लाख के पार

Last updated: May 27, 2020 10:46 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन. दुनिया में अब तक 56 लाख 83 हजार 802 लोग संक्रमित हैं। 24 लाख 30 हजार 527 लोग ठीक हुए हैं। मौतों का आंकड़ा 3 लाख 52 हजार 200 हो गया है। उधर, अमेरिका में मौतों का आंकड़ा 1 लाख से ज्यादा हो गया है। यह दुनिया के किसी भी देश में सबसे ज्यादा मौतें हैं। वहीं, रूस में महामारी से 101 स्वास्थ्यकर्मियों की मौत हुई है। यहां 3.62 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 3807 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 17,25,275 1,00,572 4,79,969
ब्राजील 3,94,507 24,593 1,58,593
रूस 3,62,342 3,807 1,31,129
स्पेन 2,83,339 27,117 1,96,958
ब्रिटेन 2,65,227 37,048 उपलब्ध नहीं
इटली 2,30,555 32,955 1,44,658
फ्रांस 1,82,722 28,432 65,199
जर्मनी 1,81,288 8,498 1,62,000
तुर्की 1,58,762 4,397 1,21,507
भारत 1,50,793 4,344 64,277

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

रूस: तीसरा सबसे संक्रमित देश

रूस में महामारी से 101 स्वास्थ्यकर्मियों की मौत हुई है। हालांकि, स्वास्थ्यकर्मियों का मानना है कि ऑफिशियल आंकड़ों और वास्तविक आंकड़ों में काफी अंतर है। संक्रमण के मामले में अमेरिका और ब्राजील के सबसे ज्यादा प्रभावित देश रूस है। यहां 3.62 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 3807 लोगों की मौत हो चुकी है।

टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद पेंस की प्रेस सचिव काम पर लौटीं

उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने मंगलवार को बताया कि उनकी प्रेस सचिव कैटी मिलर काम पर लौट आई हैं। वे दो हफ्ते से ज्यादा समय तक क्वारैंटाइन थीं। व्हाइट हउस ने 8 मई को उनके करोना पॉजिटव होने की जानकारी दी थी। मिलर ने ट्वीट किया था कि संक्रमण की जांच को लेकर मेरे तीन टेस्ट निगेटिव आए हैं। उनके संक्रमित पाए जाने के बाद व्हाइट हाउस ने एक नई नीति बनाते हुए वेस्ट विंग में सभी के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया था।

अमेरिका: 24 घंटे में करीब 700 मौतें
worldometers के मुताबिक, अमेरिका में मरने वालों की संख्या मंगलवार रात एक लाख से ज्यादा हो गई। यह दुनिया के किसी भी देश में सबसे ज्यादा मौतें हैं। यहां 24 घंटे में करीब 700 लोगों ने दम तोड़ा है। वहीं, 19 हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं।

ब्रिटेन: 37 हजार से ज्यादा मौतें
ब्रिटेन में 24 घंटे में 134 लोगों की जान गई है। इसके साथ ही देश में मरने वालों की संख्या 37 हजार 48 हो चुकी है। मंगलवार सुबह तक देश में 2 लाख 65 हजार 227 लोग संक्रमित थे। ऑफिस फॉर नेशनल स्टैटिस्टिक्स ने मंगलवार को घोषणा की कि ब्रिटेन और वेल्स में 15 मई तक कोरोनावायरस से जुड़ी 42,173 मौतें हुईं हैं। इसमें महामारी से जुड़े संदिग्ध मामले भी शामिल हैं।

जर्मनी: सोशल डिस्टेंसिंग का नियम 29 जून तक बढ़ा

जर्मनी में महामारी को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का नियम 29 जून तक बढ़ा दिया गया है। सार्वजनिक जगहों पर 10 लोग तक ही जमा हो सकते हैं। देश में 1.81 लाख संक्रमित हैं, जबकि 8,498 लोगों की जान जा चुकी है।

रूस: एससीओ सम्मेलन स्थगित

रूस ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन को स्थगित करने का फैसला किया है। एससीओ सम्मेलन इस साल 22 और 23 जुलाई को सेंट पीटसबर्ग में होना था। सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस सम्मेलन को स्थगित करने का फैसला लिया है। अधिकारी ने बताया कि सम्मेलन को महामारी के कारण स्थगित किया गया है। हालांकि सम्मेलन का स्थगन पूरी तरह से तय नहीं किया गया है।

फ्रांस: 28,530 लोगों की मौत

यूरोपीय देश फ्रांस में अब तक 28 हजार 530 लोगों की जान चुकी है। यहां मरने वालों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक केवल अस्पतालों में 18,195 मौतें हुई हैं और बाकि 10,335 मरीजों की मौत घर में या अन्य जगहों पर हुई हैं। यहां अब तक 1 लाख 82 हजार 722 लोग संक्रमित हैं।

पोलैंड: 21,867 मामलों की पुष्टि
पोलैंड में 24 घंटे में 236 नए मामले मिले हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 21 हजार 867 हो गई है। वहीं, मरने वालं की संख्या 1,013 हो चुकी है। हालांकि पोलैंड में मार्च के बाद इस सोमवार को कोरोना से एक भी मौत दर्ज नहीं की गई।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले- अर्थव्यवस्था में और नकदी की है जरूरत
Next Article कोरोना से देश में अब तक 1 लाख 51 हजार 969 केस;स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- पिछले 24 घंटे में 6387 मामले सामने आए

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेंबूर में जैन संस्कार विधि से अर्हमजी बापना की तप अनुष्ठान सम्पुर्ति समारोह
social
September 17, 2026
आध्यात्मिक साधना और सामाजिक चेतना से सराबोर रहा दक्षिण मुंबई का पर्युषण पर्व
social
September 17, 2026
चौरासी लाख जीव योनियों से खमतखामणा का है दिन : युगप्रधान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 16, 2026
विलेपार्ले {मुंबई} आत्म निरीक्षण कर मैत्री की धारा बहाने का सर्वोत्तम पर्व है भगवती संवत्सरी महापर्व एवं क्षमापनाः साध्वी श्री राकेश कुमारी जी
social
September 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?