By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से देश में अब तक 34 हजार 862 केस;महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 10 हजार के पा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

कोरोना से देश में अब तक 34 हजार 862 केस;महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 10 हजार के पा

Last updated: May 1, 2020 7:50 am
Surabhi Saloni
Share
7 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 34 हजार 862 हो गई है। 9 हजार से ज्यादा मरीज हो ठीक भी हुए हैं। गुरुवार को महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 583, गुजरात में 313, राजस्थान में 144, पंजाब में 105, मध्यप्रदेश में 65 समेत 1799 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। दिल्ली में सीआरपीएफ के 6 नए जवानों में संक्रमण मिला। महराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 10 हजार के पार हो गई है। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 33 हजार 610 संक्रमित हैं। इनमें से 24 हजार 162 का इलाज चल रहा है, 8373 ठीक हुए हैं और 1075 की मौत हुई।

पीएम मोदी ने मंत्रियों के साथ बैठक की
कोरोना संकट में घिरी अर्थव्यवस्था को संभालने की रणनीति पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक बुलाई। इसमें गृहमंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर मौजूद थे। मोदी ने महामारी और लॉकडाउन के बीच कोल और खनन सेक्टर में सुधारों के साथ अर्थव्यवस्था में जान फूंकने के उपाय सुझाने को कहा। इस दौरान विदेशी निवेश आकर्षित करने और स्थानीय निवेश को बढ़ाने के उपाय खोजने पर जोर दिया गया।

कोरोना अपडेट

– गृह मंत्रालय ने राज्यों से कहा है कि देश में जरूरी सामान की सप्लाई पर असर न पड़े इसलिए बिना रुकावट सभी ट्रकों की आवाजाही जारी रखें। स्थानीय अधिकारियों को अंतरराज्यीय सीमाओं पर अलग-अलग पास पर जोर नहीं देना चाहिए।

– महामारी के दौर में भारत दुनियाभर में दवाएं पहुंचा रहा है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, हमने दूसरे देशों की मदद के लिए अब तक 47 लाख हाईड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन और पैरासेटामॉल टेबलेट भेजीं हैं। इसके अलावा दो टीमें मालदीव और कुवैत भी भेजी जाएंगी।

– डीआरडीओ से जुड़े पुणे के डिफेंस इंस्टीट्यूट ने माइक्रोवेव स्टरलाइजर ‘अतुल्य’ तैयार किया है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, अतुल्य के जरिए 560 से 600 डिग्री टेम्परेचर में कोरोनावायरस को नष्ट किया जा सकता है। इसकी लागत भी ज्यादा नहीं है। स्टरलाइजर को पोर्टेबल या फिक्स्ड इंस्टॉलेशन से इस्तेमाल किया जा सकता है। टेस्टिंग में इसे सुरक्षित पाया गया है।

दिल्ली पुलिस ने एम्स की परिक्रमा की

कोरोना मरीजों के इलाज में जुटे मेडिकल स्टाफ और हैल्थ वर्कर्स का आभार जताने के लिए दिल्ली पुलिस ने एम्स की परिक्रमा की। एम्स के ट्रामा सेंटर को कोविड-19 अस्पताल में तब्दील किया गया है। यहां केवल कोरोना मरीजों को ही भर्ती किया जा रहा है। एम्स के चारों तरफ की सड़क पर बुधवार की शाम को हुई इस खास रैली में दक्षिण दिल्ली पुलिस की 51 कोविड पैट्रोलिंग बाइक शामिल हुईं। एम्स की परिक्रमा करने वाली पुलिस टीम का नेतृत्व महिला अधिकारियों ने किया।

5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

दिन मामले
28 अप्रैल 1902
25 अप्रैल 1835
29 अप्रैल 1702
23 अप्रैल 1667
26 अप्रैल 1607

26 राज्य, 6 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस का संक्रमण देश के 26 राज्यों में फैला है। 6 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।

राज्य कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 10,498 1773 459
गुजरात 4395 613 214
दिल्ली 3515 1094 59
राजस्थान 2582 893 58
मध्यप्रदेश 2625 482 137
तमिलनाडु 2323 1258 27
उत्तरप्रदेश 2211 551 40
आंध्रप्रदेश 1403 321 31
तेलंगाना 1038 442 28
पश्चिम बंगाल 758 124 33
जम्मू-कश्मीर 614 216 8
कर्नाटक 565 229 22
केरल 498 383 4
पंजाब 480 104 20
हरियाणा 339 235 4
बिहार 425 84 2
ओडिशा 142 39 1
झारखंड 110 19 3
उत्तराखंड 57 36 0
हिमाचल प्रदेश 40 28 2
असम 42 29 1
छत्तीसगढ़ 40 36 0
चंडीगढ़ 74 18 0
अंडमान-निकोबार 33 16 0
लद्दाख 22 17 0
मेघालय 12 0 1
पुडुचेरी 8 5 1
गोवा 7 7 0
मणिपुर 2 2 0
त्रिपुरा 2 2 0
अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
मिजोरम 1 1 0

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 33 हजार 610 संक्रमित हैं। इनमें से 24 हजार 162 का इलाज चल रहा है, 8373 ठीक हुए हैं और 1075 की मौत हुई है।

 

  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 2625: यहां गुरुवार को संक्रमण के 65 नए मामले सामने आए। यहां अब तक 137 मरीजों की मौत हो चुकी है। भोपाल एम्स में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवा माइक्रोबैक्टीरियम-डब्ल्यू (एमडब्ल्यू) का कोरोना के गंभीर रोगियों पर ट्रायल शुरू हो गया है। राज्य में बुधवार को संक्रमण के 175 मामले आए थे।
  • उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 2211: प्रदेश में गुरुवार को 77 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। राज्य में कुल संक्रमितों में 1053 जमाती और उनके संपर्क में आए लोग हैं। 551 लोग ठीक हो चुके हैं। 40 की मौत हुई है। संक्रमण राज्य के 75 में से 60 जिलों में फैल चुका है।
  • महाराष्ट्र, संक्रमित- 10498: यहां गुरुवार को 583 नए मरीज मिले। इनमें से 25 केस मुंबई के हॉट स्पॉट धारावी में सामने आए। यहां अब संक्रमितों की संख्या 369 हो गई है। महाराष्ट्र सरकार ने दूसरे राज्यों में फंसे अपने मजदूरों को वापस लाने की तैयारी कर ली है। इसके लिए 10 हजार बसें भेजी जाएंगी।
  • राजस्थान, संक्रमित- 2582: राज्य में गुरुवार को संक्रमण के 144 मामले आए। इनमें से जोधपुर में 59, जयपुर में 14, अजमेर में 4, चित्तौड़गढ़ में 3, कोटा और टोंक में 2-2, जबकि अलवर और धौलपुर में 1-1 मरीज मिला। प्रदेश में अब तक कोरोना से 58 लोगों की जान गई है।
  • दिल्ली, संक्रमित- 3515: यहां गुरुवार को सीआरपीएफ के 6 और जवान संक्रमित मिले। इनमें से एक जवान अर्धसैनिक बल की नेशनल कबड्डी टीम का खिलाड़ी है। इसी बटालियन में पहले कोरोना के 47 केस सामने आ चुके हैं। पिछले दिनों एक सब इंस्पेक्टर की मौत भी हो गई थी। आजादपुर सब्जी मंडी के 4 और व्यापारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
  • बिहार, संक्रमित- 422: प्रदेश में गुरुवार को 22 नए मामले सामने आए। बुधवार को 37 पॉजिटिव मिले। इनमें से बक्सर में 14, पश्चिमी चंपारण में 5, दरभंगा में 4, पटना और रोहतास में 3-3, भोजपुर और बेगूसराय में 2-2, जबकि औरंगाबाद, वैशाली, सीतामढ़ी और मधेपुरा में 1-1 मरीज थे।

 

 

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article चीन के लिए PR एजेंसी की तरह डब्ल्यूएचओ : डोनाल्ड ट्रंप
Next Article प्रवासी मजदूरों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में दिशा-निर्देशों का सख्ती से हो पालन : केंद्र

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?