नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 38 हजार 533 हो चुकी है। रविवार को देशभर में रिकॉर्ड 7 हजार 110 संक्रमित मिले और 3283 मरीज स्वस्थ भी हुए। उधर, महाराष्ट्र में भी 24 घंटे में सबसे ज्यादा 3041 नए मरीज सामने आए। पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा सरकार में मंत्री अशोक चव्हाण की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। राज्य में अब संक्रमितों की संख्या 50 हजार के पार हो गई है। देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 41.28% हो गई है।
मिलनाडु में 765, दिल्ली में 508, गुजरात में 394, मध्यप्रदेश में 294, राजस्थान में 286, उत्तरप्रदेश में 251, प. बंगाल में 208, बिहार में 180, कर्नाटक 130 और उत्तराखंड़ में 73 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। बीते 24 घंटे में 439 संक्रमित और बढ़े हैं, लेकिन ये किन राज्यों से हैं इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 1 लाख 31 हजार 868 संक्रमित हैं। इसमें से 73 हजार 560 का इलाज चल रहा है, 54 हजार 440 ठीक हुए हैं और 3867 की मौत हुई है।
सशस्त्र बलों में 60% संक्रमित जवान स्वस्थ हुए
केंद्रीय सशस्त्र बलों में 15 दिन के भीतर संक्रमण के मामले दोगुना होकर 1180 हो गए। हालांकि, कोरोना से सबसे ज्यादा रिकवरी रेट सशस्त्र बलों के जवानों का ही है। अब तक 60% जवान कोरोना को मात दे चुके हैं। बीएसएफ के 400 से ज्यादा संक्रमितों में से 286 ठीक हो गए। इसी तरह सीआरपीएफ में 359 केस मिले, इनमें से 220 स्वस्थ हो गए। इस बल में 2 मरीजों की जान गई। इसके अलावा सीआईएसएफ के 184 में से 116, आईटीबीपी के 189 में से 121, एसएसबी के 41 में से 9 जवानों ने कोरोना को हराया।
5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले
| तारीख | केस |
| 23 मई | 6665 |
| 22 मई | 6570 |
| 19 मई | 6154 |
| 21 मई | 6025 |
| 20 मई | 5547 |

