नई दिल्ली:देश में 62 हजार 916 कोरोना संक्रमित हैं। रविवार को राजस्थान में 33 और बिहार में 18 मामले सामने आए। इससे पहले शनिवार को कोरोना के 2951 मरीज बढ़े। यह बीते एक सप्ताह में सबसे कम है। इससे कम 2564 मामले 2 मई को आए थे। कल 1414 मरीज ठीक भी हुए। दूसरी बार एक दिन में इतने ज्यादा मरीजों की अस्पताल से छुट्टी हुई। इससे पहले 7 मई को 1475 संक्रमित ठीक हुए थे। कल महाराष्ट्र में 1165, गुजरात में 394, मध्यप्रदेश में 116, तमिलनाडु में 526, उत्तरप्रदेश में 159, राजस्थान में 129, पश्चिम बंगाल में 108, पंजाब में 31 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं।
ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 62 हजार 939 संक्रमित हैं। 41 हजार 472 का इलाज चल रहा है। 19 हजार 357 ठीक हो चुके हैं, जबकि 2109 मरीजों की मौत हो चुकी है।
कोरोना से संबंधित अहम अपडेट्स
- ओडिशा में पुरी रथ यात्रा के लिए रथ बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। 9 दिन चलने वाला यह उत्सव 23 जून से शुरू होगा। जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के अधिकारी अजय जेना के मुताबिक, केंद्र सरकार ने सशर्त इसकी मंजूरी दी है। इस काम में 72 मजदूर लगे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए उन्हें भक्त निवास में ठहराया गया है।
- लॉकडाउन में रियायत मिलने के बाद असम के गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र घाट से फेरी बोट सर्विस शुरू कर दी गई है। जल परिवहन विभाग के एक कर्मचारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है। कोई अगर मास्क लगाए बगैर आता है तो उसे टिकट नहीं दिया जा रहा।
- दिल्ली के अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरुल इस्लाम खान को पुलिस की स्पेशल सेल ने नोटिस भेजा है। उनसे 12 मई तक वह लैपटॉप या मोबाइल फोन जमा करने को कहा गया है, जिससे उन्होंने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पत्र पोस्ट किया था। जफरुल पर भड़काऊ और देश विरोधी पोस्ट करने का आरोप है।
5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए
| दिन | मामले |
| 04 मई | 3656 |
| 06 मई | 3602 |
| 07 मई | 3344 |
| 08 मई | 3563 |
| 05 मई | 2971 |
26 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस का संक्रमण देश के 26 राज्यों में फैला है। 7 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादर एंड नगर हवेली शामिल हैं।
| राज्य | कितने संक्रमित | कितने ठीक हुए | कितनी मौत |
| महाराष्ट्र | 20228 | 3800 | 779 |
| गुजरात | 7797 | 2019 | 472 |
| दिल्ली | 6542 | 2020 | 68 |
| तमिलनाडु | 6535 | 1824 | 44 |
| राजस्थान | 3741 | 2162 | 106 |
| मध्यप्रदेश | 3457 | 1480 | 211 |
| उत्तरप्रदेश | 3373 | 1499 | 74 |
| आंध्रप्रदेश | 1930 | 887 | 44 |
| पंजाब | 1762 | 157 | 31 |
| पश्चिम बंगाल | 1786 | 372 | 171 |
| तेलंगाना | 1163 | 751 | 30 |
| जम्मू-कश्मीर | 836 | 368 | 9 |
| कर्नाटक | 794 | 386 | 30 |
| हरियाणा | 675 | 290 | 9 |
| बिहार | 629 | 318 | 5 |
| केरल | 506 | 485 | 4 |
| ओडिशा | 352 | 68 | 3 |
| चंडीगढ़ | 169 | 24 | 2 |
| झारखंड | 156 | 52 | 3 |
| त्रिपुरा | 135 | 2 | 0 |
| उत्तराखंड | 67 | 46 | 1 |
| छत्तीसगढ़ | 59 | 43 | 0 |
| असम | 63 | 35 | 2 |
| हिमाचल प्रदेश | 52 | 35 | 3 |
| लद्दाख | 42 | 18 | 0 |
| अंडमान-निकोबार | 33 | 33 | 0 |
| मेघालय | 13 | 10 | 1 |
| पुडुचेरी | 10 | 8 | 0 |
| गोवा | 7 | 7 | 0 |
| मणिपुर | 2 | 2 | 0 |
| अरुणाचल प्रदेश | 1 | 1 | 0 |
| दादर एंड नगर हवेली | 1 | 1 | 0 |
| मिजोरम | 1 | 1 | 0 |
ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में 62 हजार 939 संक्रमित हैं। 41 हजार 472 का इलाज चल रहा है। 19 हजार 357 ठीक हो चुके हैं, जबकि 2109 मरीजों की मौत हो चुकी है।

