सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना के वैश्विक महामारी होने से विश्व की विकास दर में गिरावट की आशंका: मूडीज
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

कोरोना के वैश्विक महामारी होने से विश्व की विकास दर में गिरावट की आशंका: मूडीज

Last updated: February 26, 2020 10:50 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

नई दिल्ली: चीन में फैले कोरोना के दुनिया भर में पैर पसारने से वैश्रि्वक कारोबार में गिरावट की आशंका जाहिर की जा रही है। कोरोना की वजह से दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन और अमेरिका के कारोबार में सुस्ती के आसार हैं जिसका असर पूरी दुनिया के कारोबार पर पड़ना तय है। भारत सरकार भी अर्थव्यवस्था पर कोरोना के असर को लेकर सचेत है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि इस मामले में विभिन्न स्तर पर विभिन्न विकल्पों की देखा जा रहा है। विभिन्न मंत्रालयों के सचिव लगातार कोरोना के असर की समीक्षा कर रहे हैं और पूरी नजर रख रहे हैं।

अमेरिका और चीन के साथ 150 अरब डॉलर से अधिक का कारोबार करने वाला भारत भी इससे अछूता नहीं रहेगा। हालांकि अर्थशास्त्री अभी भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर पर कोरोना के किसी भी प्रकार के असर से इनकार कर रहे हैं। रिसर्च एवं रेटिंग एजेंसी मूडीज एनालिटिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक वैश्रि्वक अर्थव्यवस्था की विकास दर में कोरोना की वजह से इस साल 0.4 फीसदी की गिरावट हो सकती है। पहले वर्ष 2020 के लिए वैश्रि्वक विकास दर में 2.8 फीसद की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया था जिसे घटाकर अब 2.4 फीसद कर दिया गया है। विश्र्व बैंक कोरोना की वजह से वैश्रि्वक विकास दर में एक फीसद तक की गिरावट की आशंका देख रहा है। कोरोना को लेकर अमेरिका में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इराक, ईरान, इटली, दक्षिण कोरिया, जैसे कई देश कोरोना से प्रभावित है।
मूडीज एनालिटिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया की सबसे बड़ी अमेरिका अर्थव्यवस्था में कोरोना की वजह से वर्ष 2020 में अमेरिकी अर्थव्यवस्था की विकास दर 0.2 फीसद की गिरावट के साथ 1.7 फीसद रहने का अनुमान है। इस साल की पहली छमाही में अमेरिका समेत दुनिया के कारोबार में सुस्ती की आशंका जताई जा रही है।
क्यों है सुस्ती की आशंका
मूडीज एनालिटिक्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन का पर्यटन कारोबार पूरी तरह से ठप है। विदेशी एयरलाइंस चीन नहीं जा रहे हैं और क्रूज यात्रा भी रद्द हैं। चीन के प्रभावित होने से दुनिया भर का टूरिज्म पर असर हो रहा है। अकेले 30 लाख चीनी हर साल अमेरिका घूमने जाते हैं। इटली में कोरोना के फैलने से पर्यटक अब यूरोप जाने से भी कतराने लगे हैं, इससे यूरोप का टूरिज्म प्रभावित होने जा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन में फैक्टरियों के बंद होने से एप्पल, नाइक एवं जनरल मोटर्स जैसी बड़ी कंपनियां प्रभावित हो रही है और माल की कमी की वजह से अमेरिका के वालमार्ट और अमेजन स्टोर में अगले एक- दो माह में सामान की कीमत बढ़ जाएगी।
कई चीजें हो जाएंगी सस्ती
चीन वैश्रि्वक स्तर पर विभिन्न जिंसों (कमोडिटीज) का सबसे बड़ा खरीदार है। लेकिन चीन की तरफ से मांग में कमी के कारण विश्र्व स्तर पर कच्चे तेल, कॉपर, सोयाबीन व पोर्क जैसे कई उत्पाद सस्ते हो जाएंगे। लेकिन चीन को सप्लाई देने वाले देशों की अर्थव्यवस्था इससे प्रभावित होगी। खासकर लैटिन अमेरिका के कई देशों की घरेलू अर्थव्यवस्था पर इसका विपरीत असर होगा।
भारतीय जीडीपी पर असर नहीं
अर्थशास्त्री गोविंद राव कहते हैं, भारतीय अर्थव्यवस्था पर कोरोना का सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही प्रभाव होगा। सप्लाई चेन प्रभावित होने से कई चीजों के लिए कच्चे माल की कमी हो सकती है तो कई चीजें सस्ती हो जाएंगी। लेकिन कोरोना से भारतीय विकास दर के प्रभावित होने पर टिप्पणी करना जल्दीबाजी होगी। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गेनाइजेशंस (फियो) के सीईओ एवं डीजी अजय सहाय कहते हैं, कोरोना की वजह से अगर कच्चे माल की कमी होती है तो उत्पादन लागत बढ़ेगी और हमारा आयात बिल भी बढ़ सकता है। स्टील कारोबार पर कोरोना का असर दिखने लगा है। स्टील के दाम में 500-700 रुपए प्रति टन की बढ़ोतरी की संभावना है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article साध्वी श्री डॉ पीयूषप्रभाजी ठाना-4 का इस्लामपुर में होली चातुर्मास हेतु पदार्पण
Next Article भारत महान है, यात्रा बेहद कामयाब रही: अमेरिका में लैंड करते ही डोनाल्ड ट्रंप का ट्वीट

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेंबूर में जैन संस्कार विधि से तप अनुष्ठान सम्पुर्ति समारोह
social
September 5, 2026
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
social
September 2, 2026
अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला स्टारर ‘लव लॉटरी’ का रोमांटिक गाना ‘नज़र लग जाएगी’ रिलीज़
entertainment
September 2, 2026
संदेश गौर ने कर रहे दिग्गज अभिनेता मनीष खन्ना और निर्देशक अजीत वर्मा के साथ की हिंदी फिल्म “ज़िद्दी छोरा” के लिए शूटिंग
entertainment
September 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?