सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: 3090 अंक टूटने के बाद सेंसेक्स 1325 अंकों की उछाल के साथ 34,103 पर बंद, निफ्टी 10000 के करीब
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

3090 अंक टूटने के बाद सेंसेक्स 1325 अंकों की उछाल के साथ 34,103 पर बंद, निफ्टी 10000 के करीब

Last updated: March 13, 2020 7:17 pm
Surabhi Saloni
Share
7 Min Read
SHARE

मुंबई: अमेरिकी शेयर बाजारों में गुरुवार को भारी गिरावट का असर शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में भी देखने को मिला। बाजार खुलने के चंद मिनटों में ही सेंसेक्स 3090.62 अंक टूट गया। निफ्टी 966.10 अंक यानी 10.07% टूटकर 8,624.05  के स्तर पर आ गया। इसके बाद लोअर सर्किट लग गया और कारोबार 45 मिनट के लिए बंद कर दिया गया। इस हाहाकारी स्थिति के बाद जब कारोबार के अंत में बाजार हरे निशान के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 1325.34 अंकों की उछाल के साथ 34,103.48 के स्तर पर बंद हुआ वहीं निफ्टी 433.50 अंकों की तेजी के साथ के 10,023.65 स्तर पर।

सेंसेक्स की ज्यादातर कंपनियां लाभ के साथ बंद

सेंसेक्स की ज्यादातर कंपनियां लाभ के साथ बंद हुईं। एसबीआई में सबसे अधिक लाभ रहा और इसका शेयर 13 प्रतिशत चढ़ गया। टाटा स्टील, एचडीएफसी, सनफार्मा, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर नेस्ले इंडिया, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, हीरो मोटोकॉर्प और एचसीएल टेक के शेयरों में नुकसान रहा। वैश्विक स्तर पर मंदी की आशंका से दुनिया भर के बाजारों में बिकवाली का सिलसिला चला। दुनियाभर के बाजार कोविड-19 पर नियंत्रण के लिए विभिन्न देशों की सरकारों द्वारा यात्रा पर पाबंदी को लेकर चिंतित हैं।

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट 1.23 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 1.14 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 3.43 प्रतिशत और जापान का निक्की 6.08 प्रतिशत टूटे।   शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार चार प्रतिशत की बढ़त में थे।  अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में कारोबार के दौरान रुपया 47 पैसे की बढ़त के साथ 73.81 प्रति डॉलर पर था। ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 5.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 35.05 डॉलर प्रति बैरल पर था। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 75 पर पहुंच गए हैं। इनमें 17 विदेशी भी शामिल हैं।

सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 4,700 अंक ऊपर आया

शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को निचले सर्किट स्तर को छूने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में कारोबार सुधरा और दोपहर के सत्र में सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 4,700 अंक से अधिक ऊपर आ गया, जबकि निफ्टी दोबारा 9,900 अंक से ऊपर पहुंच गया। बीएसई सेंसेक्स में शुक्रवार को 29,388.97 अंक के निचले स्तर पर पहुंच गया और इसके बाद 4,700 अंक से अधिक सुधार देखा गया। दोपहर एक बजकर पांच मिनट पर यह 1,329.37 अंक यानी 4.06 प्रतिशत बढ़त के साथ 34,107.51 अंक पर रहा।  इसी तरह निफ्टी में भी पिछले बंद के मुकाबले एक बजकर पांच मिनट 382.95 अंक यानी 3.99 प्रतिशत की बढ़त के साथ 9,973.10 अंक पर रहा।

ऐसी रही बाजार की चाल

समय सेंसेक्स
9:15 बजे 30482
9:20 बजे 29687
10:10 बजे 29183
10:30 बजे 31681
11 बजे 32155
12 बजे 32913
1 बजे 33938
2 बजे 34213
3:30 बजे 34,103

सुबह बाजार खुलते ही हाहाकार

महामारी घोषित होने के बाद कोरोना का असर दुनिया भर के शेयर बाजारों में हाहाकर के बाद आज भारतीय शेयर बाजार (सेंसेक्स और निफ्टी) में एक और बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। सेंसेक्स 1564 अंकों की गिरावट के साथ के 31,214 स्तर पर खुला तो वहीं निफ्टी करीब 755.25 अंक लुढ़क कर के 8,834.90 स्तर पर। बाजार खुलने के चंद मिनटों में ही सेंसेक्स 3090.62 अंक टूट गया।  निफ्टी 966.10 अंक यानी 10.07% टूटकर 8,624.05  के स्तर पर आ गया। इसके बाद इसे एक घंटे के लिए बंद कर दिया गया।

बता दें इससे पहले अमेरिकी शेयर मार्केट डाउ जोंस में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड गिरावट के बाद बंद हुआ। डाउ जोंस गुरुवार को 2352 अंकों की गिरवाट के साथ बंद हुआ। एक्सपर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी बाजार में इस गिरावट का असर सेंसेक्स और निफ्टी पर पड़ रहा है। बुधवार रात को जब डाउ जोंस में 1464 अंक की गिरावट दर्ज की गई थी, तब अगले दिन गुरुवार को सेंसेक्स में 2919 अंकों की एतिहासिक गिरावट के साथ बंद हुआ।

डाउ जोंस में 15 मिनट के लिए ट्रेडिंग बंद

डाउ जोंस में गिरावट को देखते हुए लोअर सर्किट ब्रेकर लागू किया गया, इसके चलते ट्रेडिंग 15 मिनट तक रोकनी पड़ी। शेयर बाजार में अगर 10% या उससे ज्यादा की गिरावट दर्ज की जाती है, तो लोअर सर्किट लग जाता है और शेयर ट्रेडिंग रोक दी जाती है। इसके अलावा नैसडैक 9.43%,  एसएंडपी 9.51%, हैंगसैंग 3.66%, सीएसी 12.28% निक्केई 9.48% टूट गया।

वॉल स्ट्रीट के 1987 के ब्लैक मंडे क्रैश के बाद वॉल स्ट्रीट को अपनी सबसे बड़ी गिरावट का सामना करने के बाद जापान के बेंचमार्क 10% डूबा। एशिया के शेयर बाजार भी औंधे मुंह गिरे हैं। कोरोनोवायरस संकट के कारण दुनिया भर के बाजारों से निवेशक आर्थिक गिरावट की आशंका के चलते निवेश से पीछे हट गए हैं और दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी संकट में है।

गिरावट की बड़ी वजह

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना को विश्वव्यापी महामारी घोषित कर दिया है। डब्ल्यूएचओ के प्रमुख ने कहा कि कोविड-19 को पैनडेमिक (विश्वव्यापी महामारी) माना जा सकता है। वहीं भारत सरकार ने 15 अप्रैल तक सभी देशों के पर्यटक वीजा निलंबित कर दिए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका 30 दिन के लिए यूरोप से सभी यात्राएं रद्द करने जा रहा है। इस दौरान किसी तरह के यातायात को इजाजत नहीं दी जाएगी। ब्रिटेन को इसमें शामिल नहीं किया गया है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आज का राशिफल – 13-03-2020
Next Article कोरोना वायरस से सुप्रीम कोर्ट सतर्क, फिलहाल सिर्फ अर्जेंट मामलों की सुनवाई होगी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेंबूर में जैन संस्कार विधि से तप अनुष्ठान सम्पुर्ति समारोह
social
September 5, 2026
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
social
September 2, 2026
अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला स्टारर ‘लव लॉटरी’ का रोमांटिक गाना ‘नज़र लग जाएगी’ रिलीज़
entertainment
September 2, 2026
संदेश गौर ने कर रहे दिग्गज अभिनेता मनीष खन्ना और निर्देशक अजीत वर्मा के साथ की हिंदी फिल्म “ज़िद्दी छोरा” के लिए शूटिंग
entertainment
September 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?