सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना का अंत: सिंगापुर के शोधकर्ताओं का आकलन- दुनिया से वायरस का 100% खात्मा 9 दिसंबर तक, भारत में 26 जुलाई तक समाप्त होगा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

कोरोना का अंत: सिंगापुर के शोधकर्ताओं का आकलन- दुनिया से वायरस का 100% खात्मा 9 दिसंबर तक, भारत में 26 जुलाई तक समाप्त होगा

Last updated: April 28, 2020 10:26 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

सिंगापुर:कोरोनावायरस से दुनिया त्राहिमाम कर रही है। अब तक दो लाख से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। 30 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। आधी आबादी घरों में कैद है। इस सबके बीच कुछ देशों में लॉकडाउन में ढील भी दी जा रही है, लेकिन लोगों के जेहन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर कोरोना से दुनिया को मुक्ति कब मिलेगी? लॉकडाउन पूरी तरह खत्म कब होगा? हम पहले जैसी जिंदगी फिर से कब जी पाएंगे? इन्हीं सवालों के बीच में सिंगापुर से एक उम्मीदों वाली खबर आई है।
सिंगापुर यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड डिजाइन के शोधकर्ताओं ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ड्रिवेन डाटा एनालिसिस के जरिए बताया कि दुनिया से कोरोनावायरस कब तक खत्म होगा। अध्ययन के मुताबिक, दुनिया के सभी देशों से कोरोना का अंत 9 दिसंबर 2020 तक हो जाएगा। भारत से यह पूरी तरह 26 जुलाई तक खत्म हो जाएगा। अमेरिका में 27 अगस्त तक खत्म होने का अनुमान है। इसी तरह स्पेन में 7 अगस्त तक और इटली में 25 अगस्त तक पूरी तरह से कोरोना समाप्त होगा।
शोधकर्ताओं के मुताबिक कोरोना खत्म होने के तीन अनुमानित समय
शोधकर्ताओं ने इस महामारी के समाप्त होने के तीन अनुमानित समय बताए हैं। इसके मुताबिक कोरोना 97 फीसदी तक कब खत्म होगा, 99 फीसदी और फिर 100 फीसदी तक कब खत्म होगा। इसे ग्राफ के जरिए समझाया है। दुनिया के हर देश से कोरोना खत्म होने का संभावित समय भी बताया है। हालांकि शोधकर्ताओं ने यह स्पष्ट किया है कि उनके अनुमान की समय सीमा में थोड़ा-बहुत परिवर्तन संभव है, क्योंकि अनुमान के मुताबिक चीन में कोरोना खत्म होने का समय 9 अप्रैल 2020 बताया गया था। इसी दिन चीन ने वुहान में लॉकडाउन को खोला था। हालांकि, चीन में अभी भी कुछ मामले आ रहे हैं, लेकिन इनकी संख्या ज्यादा नहीं है।
दुनिया से कोरोना के 97%  केस 30 मई तक और 99% मामले 17 जून तक खत्म हो जाएंगे
शोधकर्ताओं ने यह आकलन दुनियाभर में रोजाना कोरोना के आने वाले नए केस, मौतों और ठीक होने वाले मरीजों के आंकड़ों के तुलनात्मक अध्ययन के आधार पर किया है। इसके मुताबिक दुनिया से कोरोना के 97%  केस 30 मई तक, 99% केस 17 जून तक और 100% मामले 9 दिसंबर 2020 को समाप्त हो जाएंगे। भारत से कोरोना के 97% केस 22 मई तक, 99% केस 1 जून और 100% मामले 26 जुलाई 2020 तक समाप्त हो जाएंगे। अगर बात अमेरिका की करें, तो यहां पर कोरोना के 97% केस 12 मई तक, 99% केस 24 मई तक और 100% केस 27 अगस्त 2020 तक खत्म होने का अनुमान है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article हरभजन सिंह अभी तक 700 टेस्ट विकेट अपने नाम कर चुके होतेः सकलैन मुश्ताक
Next Article कोटा में फंसे 2 हजार छात्रों को वापस लाएगी उद्धव सरकार, भेजेगी 100 बसें

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

आईपीएस रोबिन हिबू ने बनाया कैलाश मासूम को हैल्पिंग हैंड्स के कोर कमेटी का सदस्य
Mumbai / Maharshtra
August 28, 2026
डोंबिवली में विवेगे धम्म माहिये क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन
social
August 28, 2026
जैन आर्थिक विकास महामंडल एवं भाजपा जैन प्रकोष्ठ की सकल जैन समाज डोंबिवली के साथ बैठक संपन्न
social
August 28, 2026
Basti News: फर्जी OSD बनकर घूम रहा था जालसाज, इनोवा पर लगी थी लाल-नीली बत्ती
state
August 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?