कोपरी। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल मुम्बई के तत्वाधान में कोपरी तेरापंथ महिला मंडल ने Mega Month of Wellness के अंतगर्त Dental Checkup Drive के लिए ज्योति इंग्लिश स्कूल, शास्त्री नगर, ठाणे में 14 फरवरी को कैम्प आयोजित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु स्कूल के प्रिंसिपल श्रीमती मानसी खुपसरे एवं रेणुका मैडम और स्टाफ का बहुत सहयोग रहा। कार्यक्रम की शुरुवात उपासिका मीनादेवी बाफना ने नवकार मंत्र से की। इस कैम्प में 226 बच्चों के दांतों का परीक्षण डॉ प्रिंयका जैन एवं डॉ खान जुनैद ने किया।
डॉ ने बच्चों को दांत की सफाई कैसे रखी जाए बहुत अच्छे से समजाया। बच्चों में पेन वितरित किये गए।
कार्यक्रम के पस्चात डॉ की टीम का सम्मान कोपरी महिला मंडल की टीम द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को सुचारू रूप से कोपरी की संयोजिका चेतना बाफना, सहसंयोजिक रीना दुग्गड़, मीनाजी पारसजी बाफना, ललिताजी हिंगड़, शोभादेवी जाबक, रितु सिंघवी, पारसदेवी डूंगरवाल,कांताजी कच्छारा ने पूर्ण किया। मुम्बई कार्यकारिणी से *ललिताजी हिंगड़* का विशेष सहयोग रहा।
कोपरी महिला मंडल ने आयोजित किया Dental Checkup Drive

Leave a Comment
Leave a Comment