कोलंबो:
दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी अपनी पहली विदेश यात्रा के दूसरे चरण में रविवार को पड़ोसी द्वीप देश श्रीलंका पहुंचे। मोदी ने इस यात्रा के लिए पड़ोसी देशों मालदीव और श्रीलंका को चुना। यह यात्रा ‘पड़ोसी प्रथम की उनकी नीति को दर्शाती है। श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने भंडरनायके अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी श्रीलंका की एक दिवसीय यात्रा पर राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना, प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे और विपक्ष के नेता महिंदा राजपक्षे से मिलेंगे। देश की मुख्य तमिल पार्टी ‘द तमिल नेशनल एलायंस के प्रतिनिधिमंडल के भी प्रधानमंत्री मोदी से मिलने की संभावना है।
पीएम मोदी का श्रीलंका दौरा :
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि मुझे विश्वास है कि श्रीलंका फिर उठ खड़ा होगा।
– पीएम मोदी श्रीलंका पहुंचे, कोलंबो एयरपोर्ट पर किया गया स्वागत
– पीएम मोदी मालदीव से श्रीलंका के लिए रवाना हो गए हैं
– राष्ट्रपति सिरिसेना के कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ घंटों के लिए रविवार को कोलंबो पहुंचेंगे। पुनर्निर्वाचित भारतीय नेता मालदीव से यहां पहुंचे।
– मोदी पूर्वाह्न 11 बजे यहां पहुंचेंगे और सिरिसेना द्वारा आयोजित आधिकारिक भोज में शिरकत करेंगे और द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
– श्रीलंकाई पुलिस ने बताया कि उसने मोदी की यात्रा के मद्देनजर यातायात संबंधी प्रतिबंधों समेत सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं।
– पाकिस्तान पर परोक्ष हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्र प्रायोजित आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया और इससे निपटने के लिए वैश्विक नेताओं से एकजुट होने की अपील की।
– मालदीव की संसद ‘मजलिस को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत और मालदीव के संबंध इतिहास से भी पुराने हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ”आज आपके बीच मैं ज़ोर देकर कहना चाहता हूं कि मालदीव में लोकतन्त्र की मजबूती के लिए भारत और हर भारतीय आपके साथ था, है और रहेगा।

