By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोहरे में अब ट्रेन नहीं होंगी लेट, भारतीय रेलवे ने किया अहम बदलाव
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

कोहरे में अब ट्रेन नहीं होंगी लेट, भारतीय रेलवे ने किया अहम बदलाव

Last updated: December 4, 2018 8:45 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:रेलवे बोर्ड ने अपनी नीति में बदलाव करते हुए यात्री रेलगाड़ियों की निगरानी का अधिकार डिवीजन को दे दिया है। अभी तक यह काम जोनल रेलवे के अधिकारी कर रहे थे। विशेषज्ञों का कहना है कि इस निर्णय से कोहरे में रेलगाड़ियों की रफ्तार बनाए रखने में मदद मिलेगी और वे समय पर अपने गंतव्य पर पहुंच सकेंगी।
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्वनी लोहानी ने 3 दिसंबर को रेलगाड़ियों के समयपालन की रिपोर्टिंग का अधिकार सभी 68 डिवीजन को देने के निर्देश दिए। यह पहली बार होगा जब डिवीजन स्तर पर ट्रेन समयपालन की निगरानी जोनल रेलवे की बजाय डिवीजन से कराई जाएगी। आदेश में कहा गया है कि रेलवे सूचना प्रणाली (क्रिस) सभी डिवीजन के एडीआरएम के यूजर आईडी व पासवर्ड सिस्टम में अपलोड कर दे। ताकि ट्रेन समयपालन निगरानी की प्रणाली में उनका दखल संभव हो।
इसमें उल्लेख है कि रेलगाड़ियों को समय पर चलाने, कर्मियों की जवाबदेही तय करने, प्रतिदिन रिपोर्ट तैयार करने के अधिकार एडीआरएम के पास होंगे। रेलवे विशेषज्ञों का कहना है कि रेलगाड़ियों को चलाने का काम डिवीजन स्तर पर किया जाता है। नियंत्रण कक्ष के जरिये यात्री रेलगाड़ियों और मालगाड़ियों को नियंत्रित और संचालित किया जाता है। लेकिन यात्री रेलगाड़ियों के समयपालन की निगरानी का काम चीफ ऑपरेशनल मैनेजर (सीओएम) के पास था। यहीं से रेलगाड़ियों के समय पर चलाने व देरी होने पर कार्रवाई तय की जाती थी। ताजा फैसले से सभी डिवीजन में  रेलगाड़ियों को समय पर चलाने की प्रतिस्पर्धा होगी। समस्त एडीआरएम में बेहतर समन्वय से समयपालन दुरुस्त होगा।
जीपीएस से फायदा होगा
रेलवे बोर्ड ने इस बार 15 दिसबंर से रेलगाड़ियों को अधिकतम 75 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पर चलाने के आदेश दिए हैं। जबकि हर साल रेलगाड़ियों को 50-60 किलोमीटर की रफ्तार पर चलाया जाता रहा है। रेलवे बोर्ड ने यह फैसला अधिकांश ट्रेन इंजनों के ड्राइवरों को फॉग सेफ डिवाइस देने के बाद लिया है। जीपीएस आधारित इस उपकरण की मदद से ड्राइवरों को सिगनल का पता पहले ही चल जाता है और ट्रेन धीमी नहीं करनी पड़ती।
देरी की आशंका कम
साफ मौसम में रेलगाड़ियों का समयपालन 83 फीसदी से अधिक रहता है। लेकिन कोहरे में यह गिरकर 50 से 60 फीसदी रह जाता है। नई व्यवस्था से इस बार ट्रेनों के समयपालन के गिरने की संभावना कम है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दुश्मन के रडार को चकमा दे सकेगी भारतीय सेना
Next Article भारत कर सकता 2032 ओलंपिक की मेजबानी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मटका किंग ने प्राइम वीडियो इंडिया पर नंबर 1 पर एंट्री मारी, इंटरनेशनल लेवल पर भी बना चर्चा का विषय
entertainment
April 18, 2026
वरुण-मृणाल का ‘वियाह करवाड़ो जी’ रिलीज़, हर संगीत की जान बनने को तैयार
entertainment
April 18, 2026
एक्शन मोड में रश्मिका मंदाना! बैंकॉक में 8 घंटे की मुश्किल ट्रेनिंग पूरी, ‘मायसा’ के अगले शेड्यूल के लिए हैं पूरी तरह तैयार
entertainment
April 18, 2026
इम्तियाज़ अली की ‘Main Vaapas Aaunga’ से दिलजीत दोसांझ और ए. आर. रहमान का गाना हुआ रिलीज़
entertainment
April 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?