सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: क्लीनस्वीप झेलने के बाद कप्तान विराट कोहली ने बताया कहां-कहां हुई चूक
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

क्लीनस्वीप झेलने के बाद कप्तान विराट कोहली ने बताया कहां-कहां हुई चूक

Last updated: March 2, 2020 9:01 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

क्राइस्टचर्च:भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट में सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही टीम इंडिया ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज 0-2 से गंवा दी। मैच के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने बताया कि किन वजहों से टीम को सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। दोनों ही टेस्ट मैचों में टीम इंडिया ने टॉस गंवाया था। विराट ने कहा कि टीम वापस जाएगी और इस बात पर विचार किया जाएगा कि क्या चीजें टीम इंडिया के पक्ष में नहीं गईं।

‘कीवी गेंदबाजों ने हमें गलतियां करने पर मजबूर किया’

विराट ने मैच के बाद कहा, ‘पहले मैच में हम उतना अच्छा नहीं खेले। इस मैच में हमने पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी की, हमें कुछ क्रेडिट न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को भी देना होगा, उन्होंने लंबे समय तक अच्छे एरिया में गेंद डाली और हमारे ऊपर लगातार दबाव बनाए रखा। हमारे पास कम ही मौके थे, ऐसे में आपको रन बनाने के लिए असाधारण बल्लेबाजी करनी थी। न्यूजीलैंड अपनी रणनीति में कामयाब रहा और हम अपने प्लान को अच्छे से लागू नहीं कर सके।’ विराट ने आगे कहा, ‘उनके गेंदबाज जिस तरह से गेंदबाजी कर रहे थे वो शानदार था, हमें उन्होंने गलतियां करने पर मजबूर किया। हमारी बल्लेबाजी हमेशा से मजबूत रही है, बल्लेबाजों ने गेंदबाजों के लिए ज्यादा कुछ किया नहीं इस मैच में। यह बहुत निराशाजनक होता है, जब गेंदबाज को बल्लेबाजों का सपोर्ट नहीं मिलता है।’

‘टॉस रिजल्ट के बारे में हम ज्यादा नहीं सोचते’

विराट ने कहा, ‘घर से बाहर सीरीज या मैच जीतने के लिए आपको गेंद और बल्ले से बैलेंस्ड प्रदर्शन करना होता है। आपको कुछ मौकों का फायदा भी उठाना होता है। हमें वापस जाकर इस बात पर चर्चा करनी होगी कि क्या चीजें हमारे लिए गलत गईं और उन पर काम करना होगा। हम ऐसी टीम नहीं हैं जो टॉस रिजल्ट के बारे में ज्यादा सोचते हैं। हां, दोनों मैचों में पहले दो घंटों में गेंदबाजों को कुछ एक्स्ट्रा फायदा मिला, लेकिन ऐसी टीम जो पिछले दो साल से इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रही हो, आपसे उम्मीद होती है कि आप ऐसी परिस्थिति में भी अपनी रणनीति अच्छे से लागू करेंगे। हम इस बार यह सब नहीं कर सके।’

‘हम कोई बहाना नहीं देंगे’

कप्तान कोहली के मुताबिक, ‘हम इस दौरे के लिए कोई बहाना नहीं देंगे, हमारे लिए यह सीरीज सीखने वाली रही और हम आने वाले समय में अपनी गलतियों को सुधारेंगे। टी20 इंटरनेशनल सीरीज काफी अच्छी रही। वनडे इंटरनेशनल सीरीज में यह देखना अच्छा रहा कि युवा खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी उठाई। रोहित शर्मा नहीं खेल रहे थे और मैंने रन नहीं बनाए, ऐसे में युवा बल्लेबाजों ने टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया, ऐसी कुछ पॉजिटिव चीजें रही इस दौरे की। एक टेस्ट टीम के तौर पर हम वैसा क्रिकेट नहीं खेल सके, जैसा हम खेलना चाहते थे। हमें यह मानना होगा कि हम उतने अच्छे नहीं थे। हमें सिर उठाकर अपनी गलतियों को अपनाना होगा और उस पर काम करना होगा।’

भारत ने पहली पारी में 242 रन बनाए थे, जवाब में न्यूजीलैंड की पहली पारी 235 रनों पर सिमट गई थी। दूसरी पारी में टीम इंडिया महज 124 रन ही बना सकी और न्यूजीलैंड ने तीन विकेट पर 132 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। काइल जेमीसन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं सीरीज में 14 विकेट लेने वाले टिम साउदी मैन ऑफ द सीरीज चुने गए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोराना वायरस का खतरा: BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली एशियाई क्रिकेट परिषद की बैठक में नहीं लेंगे हिस्सा
Next Article शशिकला श्रीवर्देना के दम पर श्रीलंका ने बांग्लादेश को 9 विकेट से हराया

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेंबूर में जैन संस्कार विधि से अर्हमजी बापना की तप अनुष्ठान सम्पुर्ति समारोह
social
September 17, 2026
आध्यात्मिक साधना और सामाजिक चेतना से सराबोर रहा दक्षिण मुंबई का पर्युषण पर्व
social
September 17, 2026
चौरासी लाख जीव योनियों से खमतखामणा का है दिन : युगप्रधान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 16, 2026
विलेपार्ले {मुंबई} आत्म निरीक्षण कर मैत्री की धारा बहाने का सर्वोत्तम पर्व है भगवती संवत्सरी महापर्व एवं क्षमापनाः साध्वी श्री राकेश कुमारी जी
social
September 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?