सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: किरेन रिजिजू ने दिया चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण शुरू करने का भरोसा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

किरेन रिजिजू ने दिया चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण शुरू करने का भरोसा

Last updated: May 11, 2020 11:22 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने कोरोना वायरस के कारण देशभर में लागू लॉकडाउन के हटने के बाद सभी केंद्रो में खेल से जुड़े प्रशिक्षण को चरणबद्ध तरीके से शुरू करने के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने के लिए छह सदस्यीय समिति का गठन किया। इसके बाद खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने आश्वासन दिया कि लॉकडाउन हटने के बाद एलीट खिलाड़ी अभ्यास शुरू कर सकते हैं।

इस छह सदस्यीय समिति की अध्यक्षता साइ के सचिव रोहित भारद्वाज करेंगे जबकि टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश राजगोपालन, कार्यकारी निदेशक (परिचालन) एस.एस. रॉय, एस.एस. सरला, कर्नल बीके नायक और टॉप्स के सहायक निदेशक सचिन के. इसके अन्य सदस्य हैं।

किरेन रिजिजू ने ट्वीट किया, ”लॉकडाउन के हटने के बाद प्रतिबंधों को कम किया जाएगा। इसके बाद हमारे एलीट एथलीट अभ्यास सत्र को चरणबद्ध तरीके से फिर से शुरू कर सकेंगे। मैं खिलाड़ियों और सभी हितधारकों से अपील करता हूं कि वे जल्दबाजी न करें क्योंकि इस समय स्वास्थ्य और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। रिजिजू ने लाॉकडाउन के कारण साइ के विभिन्न केन्द्रों में फंसे खिलाड़ियों से बात भी की।

कोविड-19 महामारी के कारण साइ के सभी केंद्रों में अभ्यास और प्रशिक्षण बंद है। समिति एसओपी का मसौदा तैयार करेगी, जिसमें प्रशिक्षण शुरू होने के बाद इस महामरी से बचाव का उपाय होगा। प्रशिक्षुओं, कोचों, तकनीकी और गैर-तकनीकी सहायता कर्मचारियों, एनएसएफ (राष्ट्रीय खेल महासंघों), प्रशासकों के अलावा मेस और छात्रावास के कर्मचारियों को इस मसौदे के मुताबिक ही काम करना होगा। परिसर में आने वाले आगंतुकों और खेलों से जुड़े हितधारकों को भी इस मसौदे का पालन करना होगा।

समिति की सिफारिशों को संबंधित एनएफएस और अन्य हितधारकों से परामर्श कर के तैयार किया जाएगा जिसे अंतिम अनुमोदन के लिए खेल मंत्रालय को भेजा जाएगा। सभी एनएसएफ को महामारी से बचने के उपायों की अपनी सिफारिशों को साझा करने के लिए कहा गया है। इसमें तैराकी के लिए अलग समिति का गठन किया गया है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article चीन ने जीता ऑनलाइन नेशन्स कप, भारत पांचवें स्थान पर रहा
Next Article लॉकडाउन के कारण ईंधन की मांग 45.8 फीसदी गिरी
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

कुर्ला महिला मंडल का टिफिन पर चर्चा एवं सीक्रेट सखी कार्यशाला संपन्न
social
November 19, 2026
अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?