By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: खुशी कक्कड़ और दिया मुखर्जी का नया लोकगीत ‘परदेसिया भईल बा’ रिलीज
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

खुशी कक्कड़ और दिया मुखर्जी का नया लोकगीत ‘परदेसिया भईल बा’ रिलीज

Last updated: April 26, 2025 1:39 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर खुशी कक्कड़ सुरीली आवाज में भोजपुरी गाने गाकर सबका दिल जीत लेती हैं। वहीं बंगाली बाला क्यूट अदाकारा दिया मुखर्जी क्यूट स्माइल और एक्सप्रेशन से सबको घायल दीवाना बना लेती हैं। ऐसे में सिंगर खुशी कक्कड़ और एक्ट्रेस दिया मुखर्जी की शानदार जोड़ी में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स बहुत ही प्यारा लोकगीत ‘परदेसिया भईल बा’ को रिलीज किया है। इस लोकगीत के वीडियो में दिया मुखर्जी पिंक साड़ी और व्हाइट ब्लाउज पहने बला की खूबसूरत लग रही है। उनकी सुंदरता देखकर हर कोई मोहित हो रहा है। साथ ही लोग इस सांग को अपना भरपूर प्यार आशीर्वाद दे रहे हैं। इस गाने में सिंगर खुशी कक्कड़ ने अपनी मधुर आवाज देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया है। यह लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
इस सांग के वीडियो में दिखाया गया है कि दिया मुखर्जी का पति परदेस में नौकरी करने में व्यस्त है, इसलिए वो अपने घर नहीं आ पा रहा है, जिससे उसकी पत्नी दिया मुखर्जी बिरह में है। पति की जुदाई से उसका हाल बेहाल है। वह अपने दिल व्यथा का बयाँ अपनी सहेलियों से करते हुए कहती है कि…
‘धक धक धूप में सांवर हमार फेसिया भईल बा, बिन पियवा के पगली काला फेसिया भईल बा, घर छोड़ बलमुआ जब से परदेसिया भईल बा, घर छोड़ बलमुआ जब से परदेसिया भईल बा…’

https://youtu.be/nIsEHmBApZ8?si=6vWxyi3p3jKl-zZ4

इस गाने को लेकर दिया मुखर्जी ने कहा कि ‘ यह सांग इस साल का मेरा सबसे फेवरिट सांग है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से मेरे अच्छे अच्छे लोकगीत रिलीज होते हैं, जिसे काफी अच्छा रिस्पांस मिलता है। इस गाने को आडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। इसके लिए ऑडियंस को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं। बेस्ट से बेस्ट सांग बनाने के लिए रत्नाकर सर को मैं दिल से धन्यवाद देती हूं।’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘परदेसिया भईल बा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर खुशी कक्कड़ ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस दिया मुखर्जी शानदार अदायगी करके बिजली गिरा रही हैं। इस गाने को गीतकार आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार प्रियांशु सिंह ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर रौनक शाह, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article “केसरी वीर” में राजल के रूप में आकांक्षा शर्मा की दमदार बॉलीवुड डेब्यू
Next Article ‘क्रेजी’ के सेट से सोहम शाह ने दिखाई पर्दे के पीछे की खास अनदेखी तस्वीरें

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

राम मंदिर चंदा चोरी का मुद्दा: हिंदू वोटरों तक पहुंच बनाने के लिए सपा गांव-गांव करेगी पीडीए सम्मेलन
state
June 28, 2026
यूपी में बारिश का दौर होगा तेज, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत
state
June 28, 2026
उत्तर हावड़ा महिला मंडल द्वारा साप्ताहिक संगोष्ठी का सफल आयोजन
social
June 27, 2026
विपक्ष के नेता के तौर पर मेरा दो वर्ष का हर दिन जनता की आवाज सत्ता तक पहुंचाने को समर्पित : राहुल
national
June 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?