By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: खुशबू तिवारी केटी और काजल त्रिपाठी का लोकगीत ‘घुँघटवा काढ़ लेब’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

खुशबू तिवारी केटी और काजल त्रिपाठी का लोकगीत ‘घुँघटवा काढ़ लेब’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

Last updated: June 18, 2025 11:28 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड की फेमस सिंगर खुशबू तिवारी केटी की सुरीली आवाज सुनकर श्रोता मस्त मगन हो जाते हैं। उनकी मधुर आवाज का हर कोई कायल है। वहीं अदाकारा काजल त्रिपाठी अपनी मोहक अदा से सबका मन मोह लेती हैं। वह हर गाने में बहुत ही खूबसूरत लगती हैं और उनकी अदाएं लोगों को खूब भाता है। ऐसे में खुशबू तिवारी केटी की मधुर आवाज में गाया हुआ भोजपुरी लोकगीत ‘घुँघटवा काढ़ लेब’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाँव देहात के कल्चर पर आधारित इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी गुलाबी रंग का कलरफुल सूट सलवार पहने बला की खूबसूरत दिख रही हैं। वह देसी ठुमका लगाकर बिजली गिरा रही हैं। उनका शानदार परफॉर्मेंस देखते ही बन रहा है। इस गाने का फिल्मांकन बहुत ही शानदार किया गया है।
इसके वीडियो में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी अपनी सखियों के साथ टाइम स्पेंड कर रही है और सेल्फी ले रही है। तभी उसका ससुर अपने साथियों के उधर से गुजरता है तो काजल की सखियाँ उसके सिर पर पल्लू रख देती हैं। तब काजल त्रिपाठी मोहक अदा के साथ अपनी सखियों से कहती है कि…
‘जाके ससुरा ओहिजा उठा लेब सारा बोझा, घुँघटवा काढ़ लेब भसुर जी के सोझा, घुँघट हम काढ़ लेब ससुर जी सोझा…’

https://youtu.be/r8lAQJmyagE?si=Hr22N_GL-0F6azt4

इस गाने को लेकर सिंगर खुशबू तिवारी केटी ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी जब भी कोई गाना लेकर आती है तो वह बड़ा ही कमाल का होता है, जोकि धमाल मचाने वाला होता है। भोजपुरी कल्चर से जुड़ा यह गाना गाकर मुझे बहुत ही अच्छा लगा।’ केटी ने आगे कहा कि ‘भोजपुरी के कल्चर से जुड़े अलग-अलग विधा के गाने बनाकर रत्नाकर कुमार सर ने मिसाल कायम किया है और नई दिशा देने का काम कर रहे हैं। ये सांग पसंद करने के लिए सभी आडियंस को दिल से थैंक्यू कहती हूँ।’
एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने कहा कि ‘गाँव देहात से जुड़ा हुआ इस गाने में काम करके मुझे बहुत आनंद आया। इसकी शूटिंग करने में मुझे बहुत मजा आया था। इतना अच्छा गाना बनाने के लिए रत्नाकर सर को दिल से थैंक्यू। इस सांग को अपना प्यार देने के लिए सभी ऑडियंस को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं।’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘घुँघटवा काढ़ लेब’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर खुशबू तिवारी केटी ने बुलंद आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने कमाल का अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार यादव राज ने लिखा है, जबकि संगीतकार डीपी यादव ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article संतों के प्रवचन से होता है जनकल्याण : राष्ट्रीय संत आचार्यश्री महाश्रमण
Next Article वेल डन सीए साहब 27 जून को रिलीज होगी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तीन दोस्त और कई लाशें, क्राइम से जुड़ा अनोखा कारोबार दिखाएगी ‘क्लीन अप कंपनी’, MX ओरिजिनल ने जारी किया ट्रेलर रिलीज
entertainment
August 18, 2026
शान ने बताया लता मंगेशकर और आशा भोसले की गायकी का अनोखा हुनर, ‘गेम चेंजर्स: द म्यूजिक सीरीज’ में की खुलकर बात
entertainment
August 18, 2026
स्वतंत्रता दिवस समारोह – तेरापंथ महिला मंडल डोंबिवली
social
August 17, 2026
मुर्मु, राधाकृष्णन, मोदी और नवीन सहित विभिन्न नेताओं ने अर्पित की वाजपेयी को श्रद्धांजलि
national
August 17, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?