होली रंगों का त्योहार है इससे हम सभी वाकिफ है और बिना रंग खेले होली अधूरी है। तो इसकी मस्ती कहीं से भी खराब न होने पाए इसके लिए जरूरी है कुछ चीज़ों पर ध्यान देना। जिसमें से एक है इस मौके पर पहने जाने वाले आउटफिट्स। शीयर, टाइट और व्हाइट आउटफिट्स बेशक आपको स्टाइलिश और ट्रेंडी दिखाते हैं लेकिन कई मायनों में ये कम्फर्टेबल नहीं होते। तो आप भी इसे सेलिब्रेट करने के लिए काफी एक्साइटेड होंगी. होली पार्टी में फ्रेंड्स के साथ मस्ती, ढेर सारी मिठाई के साथ रंग भी होंगे. अगर आप भी होली खेलने वाली हैं तो आपको अपनी ड्रेसिंग पर थोड़ा ध्यान देना होगा, जिससे रंग में भंग ना पड़े. हम आपको बताते हैं ऐसे आउटफिट्स, जो होली खेलते वक्त नहीं पहनने चाहिए, क्योंकि बाद में आपको इससे प्रॉब्लम हो सकती हैं.
सफेद कपड़े
फिल्मों और सीरियल्स में ही नहीं, होली में व्हाइट कपड़े पहनने का ट्रेंड अब रियल लाइफ में भी खूब हिट हो रहा है। व्हाइट कपड़े देखने में तो बहुत अच्छे लगते हैं लेकिन इन पर चढ़ा रंग आसानी से उतरता नहीं। होली ही नहीं इसके एक-दो दिन पहले से ही व्हाइट और लाइट कलर के कपड़े पहनना अवॉयड करें। होली के लिए डार्क कलर के कपड़े बेस्ट होते हैं। इन पर ज़्यादा रंग नहीं दिखाई देता और धोने में ज़्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती।
टाइट कपड़े
होली को एन्जॉय करना चाहते हैं तो कम्फर्टेबल रहना बहुत ही जरूरी है। इसलिए खेलने के लिए बहुत टाइट कपड़े न पहनें। क्योंकि पानी वाली होली खेलने से चूड़ीदार और ऐसे टाइट आउटफिट्स बॉडी से और ज्यादा चिपक जाते हैं जिससे बाद में बहुत परेशानी होती है।
शॉर्ट्स और मिनी स्कर्ट्स
बेशक शॉर्ट्स और मिनी स्कर्ट्स बहुत ट्रेंडी और स्टाइलिश लगते हैं लेकिन होली के लिए ये बिल्कुल भी सही ऑप्शन्स नहीं। शॉर्ट्स पहनने से पैर कवर नहीं होते। ऐसे में आपको ये कलर उतारने में बेहद मशक्क्त करनी पड़ती है। तो अगर आप ऐसी सिचुएशन से बचना चाहती हैं तो कुछ फुल पहनें।
मोटे फैब्रिक वाले कपड़े
होली पार्टी के लिए मोटे फैब्रिक वाले कपड़ों की बजाए लाइट फैब्रिक पहनें। क्योंकि अगर आप पानी से होली खेलते हैं तो मोटे फैब्रिक वाले आउटफिट्स जल्दी सूखते नहीं। जो बहुत ही अनकम्फर्टेबल होता है।
शीयर शर्ट
शीयर शर्ट गर्मियों के लिए अच्छा स्टाइल स्टेटमेंट है। लेकिन इसे होली में पहनने का आइडिया बिल्कुल भी सही नहीं क्योंकि पानी में भीगने के बाद ये पूरी तरह ट्रांसपेरेंट हो जाती है जो न दिखने में अच्छी लगती है न ही कम्फर्टेबल होती है।
खुलकर मस्ती और धमाल के लिए होली में इस तरह के आउटफिट्स करें अवॉयड

