By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: खुलासा: भारत को फिर दहलाने की फिराक में जैश-ए-मोहम्मद, बालाकोट में 27 आतंकियों को दी जा रही ट्रेनिंग
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalworld

खुलासा: भारत को फिर दहलाने की फिराक में जैश-ए-मोहम्मद, बालाकोट में 27 आतंकियों को दी जा रही ट्रेनिंग

Last updated: February 7, 2020 9:10 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:पाकिस्तान के जिस बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को पिछले साल फरवरी में भारतीय वायुसेना ने एयर स्ट्राइक कर ध्वस्त कर दिया था, अब वह फिर से सक्रिय हो गया है। इतना ही नहीं, जैश-ए-मोहम्मद के इस आतंकी कैंप में भारत में आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए 27 आतंकवादियों को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। यह जानकारी इंटेलीजेंस और काउंटर टेरर ऑपरेटिव्स ने दी है। बता दें कि इससे पहले भी लाइव हिन्दुस्तान जैश के इस कैंप के सक्रिय होने की खबर दे चुका है।

पिछले साल फरवरी में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिल पर आतंकी हमले के बाद भारत ने एयर स्ट्राइक किया था और भारत में आगे कोई आतंकी हमले न हो इसके लिए भारतीय वायुसेना ने बमबारी कर जैश के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था। मगर अब आतंकी संगठन जैश के इस बालाकोट कैंप को आतंकी मौलाना मसूद अजहर का बेटा यूसुफ अजहर चला रहा है और आतंकी यूसुफ भारत के खिलाफ आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए 27 जिहादियों को ट्रेनिंग दे रहा है।

काउंटर टेरर ऑपरेटिव्स के मुताबिक, बालाकोट कैंप में ट्रेनिंग ले रहे इन 27 आतंकियों में से आठ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के हैं। इन्हें पाकिस्तान स्थित पंजाब के दो और अफगानिस्तान के तीन प्रशिक्षकों द्वारा ट्रेन्ड किया जा रहा है। नाम जाहिर न होने की शर्त पर ऑपरेटिव्स ने कहा कि खूफिया विभाग ने जानकारी दी है कि इस सप्ताह तक उनकी ट्रेनिंग खत्म हो जाएगी, जिसके बाद ये आतंकवादी भारत में घुसने के लिए तैयार होंगे। ऑपरेटिव्स के मुताबिक, पाकिस्तान के बालाकोट में जिस वक्त भारत ने एयर स्ट्राक किया था, उस वक्त इस कैंप में करीब 300 आतंकी ट्रेनिंग ले रहे थे।

गौरतलब है कि पुलवामा हमले के बाद 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानें ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कैंप पर बमबारी की थी और कैंप को तबाह कर दिया था। हालांकि, पाकिस्तान इससे इनकार करता रहा है। मगर भारत सरकार ने इसके सबूत भी दिए। दरअसल, 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला कर दिया था, जिसमें करीब 40 से अधिक जवान शहीद हो गए थे। इसी के जवाब में भारत ने 26 फरवरी को एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठन जैश की कमर तोड़ी थी। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना वायरस का कोहराम जारी, चीन में मरने वालों की संख्या 636 पहुंची, 31000 संक्रमित
Next Article ओलंपिक को ध्यान में रख भारत हर मैच के साथ सुधार कर रहा है: गुरजंत सिंह

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

महातपस्वी महाश्रमण की महाघोषणा, मुख्यमुनि महावीर को बनाया युवाचार्य
social
July 27, 2026
बोईसर में अणुव्रत समिति के निर्देशन में क्रिएटिविटी ज्ञानशाला का आयोजन
social
July 27, 2026
चेन्नई में ज्ञानशाला संपर्क पखवाड़ा का शुभारंभ,  बैनर का अनावरण
social
July 27, 2026
राम चरण की कोयंबटूर में दाहिनी कलाई की सफल सर्जरी
entertainment
July 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?