सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: खुद पर भरोसा रखना अपने सपनों को सच करने की सबसे जरूरी शर्त है
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

खुद पर भरोसा रखना अपने सपनों को सच करने की सबसे जरूरी शर्त है

Last updated: February 25, 2020 10:22 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
Image Courtesy: Google
SHARE

खुद पर भरोसा रखना अपने सपनों को सच करने की जरूरी शर्त है और शुक्ला बोस ने इस कथन को सौ फीसदी सच साबित किया है। गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के लिए परिक्रमा ह्यूमैनिटी फाउंडेशन की स्थापना करके उन्होंने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी दिखाई, तो इसके लिए जमे-जमाए कॉरपोरेट करियर को छोड़कर असाधारण जज्बा भी दिखाया। शुक्ला ने वह किया जो वह करना चाहती थीं।
शानदार करियर छोड़ा
शुक्ला बोस ने कोलकाता के जादवपुर विश्वविद्यालय से तुलनात्मक साहित्य में स्नातकोत्तर किया है। एमबीए की डिग्री भी ली है। इसके बाद करीब ढाई दशक तक अपने बिजनेस करियर में कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ती रहीं। 1995 में उन्हें एंटरप्रिन्योर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा गया तो इसके एक साल बाद उन्हें भारत गौरव अवॉर्ड हासिल हुआ। साल 2000 में उन्हें वुमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड प्रदान किया गया। लेकिन वह कुछ ऐसा करना चाहती थीं, जो दूसरों की जिंदगी को बेहतर बनाने में मददगार हो।
मकसद के लिए जीना
अपने मकसद के लिए शुक्ला ने शिक्षा क्षेत्र का रुख किया, लेकिन यह अचानक नहीं था। काफी पहले उनकी मां ने उन्हें सीख दी थी कि इनसान के जीवन का कोई मकसद होना चाहिए। इस सीख को याद करते हुए शुक्ला ने अपना शानदार कॉरपोरेट करियर छोड़कर 2003 में बंगलुरू में परिक्रमा ह्यूमैनिटी फाउंडेशन की नींव रखी। इसके तहत सबसे पहले उन्होंने एक स्थानीय झुग्गी में वहां के बच्चों का एक स्कूल खोला।
धीरे-धीरे नापी बड़ी दूरी
कोलकाता में अध्ययन के दौरान शुक्ला ने वहां की झुग्गियों में मदर टेरेसा के साथ कई साल तक काम किया था। साल 1976 में शादी होने के बाद वह भूटान चली गईं, जहां उनके पति नियुक्त थे। वहां उन्होंने भारतीय सैनिकों के बच्चों के लिए एक स्कूल खोला। स्कूल खोलने का उनका यह पहला अनुभव था। हालांकि भूटान में वह ज्यादा समय तक नहीं रहीं। परिक्रमा की स्थापना से पहले उन्होंने एक अंतरराष्ट्रीय एनजीओ के भारत चैप्टर की कमान भी संभाली। ये तमाम अनुभव परिक्रमा की स्थापना में मददगार साबित हुए।
शुक्ला ने जब परिक्रमा ह्यूमैनिटी फाउंडेशन शुरू किया था, तब उसमें सिर्फ 165 छात्र थे। आज यह बंगलुरु के अलावा कई अन्य शहरों तक पहुंच चुका है और इसके स्कूलों में 1,700 से अधिक छात्र हैं। कोरनेल यूनिवर्सिटी और आईआईएमबी के कोर्स में परिक्रमा पर एक अध्याय शामिल किया जा चुका है। शुक्ला को इस उपलब्धि के लिए फिक्की-फ्लो अपने वुमन एचीवर्स अवॉर्ड 2018 से सम्मानित कर चुका है। उन्हें टाइम्स पावर वुमन अवॉर्ड 2019 भी मिल चुका है।
गुरु मंत्र – आप अगर अपने जीवन में कुछ अलग करना चाहते हैं तो सपना देखने के साथ-साथ उसे पूरा करने का हौसला भी होना चाहिए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article क्राइस्टचर्च टेस्ट में तीन बड़े बदलावों के साथ उतर सकती है टीम इंडिया
Next Article कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज में पारंपरिक दवाइयां कर रही हैं कमाल
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की रहस्यमयी घोषणा ने लोगों की बढ़ा दी उत्सुकता
entertainment
November 16, 2026
‘झाड़ फूंक’ का नया रोमांटिक गाना ‘बेतहाशा’ रिलीज़, जियो हॉटस्टार पर लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है फिल्म
entertainment
November 16, 2026
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने ‘प्रताप’ के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
entertainment
November 16, 2026
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!
entertainment
November 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?