सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: खुद को बेहतर बनाने में इतना वक्त लगाएं कि दूसरों की आलोचना करने के लिए समय ही न बचे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

खुद को बेहतर बनाने में इतना वक्त लगाएं कि दूसरों की आलोचना करने के लिए समय ही न बचे

Last updated: October 14, 2019 11:44 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
Image Courtesy: Google
SHARE

हर इंसान के अंदर कोई ना कोई काबिलियत होती है। कुछ लोगों को अपनी प्रतिभा के बारे में जानकारी होती है, जबकि कुछ लोगों को इसका अंदाजा भी नहीं होता है। मगर जो लोग खुद पर भरोसा करते हुए अपनी काबिलियत के सहारे आगे बढ़ते हैं, उन्हें सफलता जरूर मिलती है। यही बात एक टीचर ने छात्रों को काफी रोचक तरीके से समझाई।
एक दिन टीचर जब क्लास में पहुंचे, तो उनके हाथ में 100 रुपये का नोट पकड़ रखा था। बच्चों को कुछ नया सिखाने के लिए टीचर ने जेब से 100 रुपये का एक नोट निकाला। अब बच्चों की तरफ वह नोट दिखाकर कहा, बच्चों, क्या आप लोग बता सकते हैं कि यह कितने रुपये का नोट है? बच्चों ने एक साथ कहा, “100 रुपये का”! टीचर ने फिर पूछा, इस नोट को कौन-कौन लेना चाहेगा? सभी बच्चों ने हाथ खड़ा कर दिया।
अब उस टीचर ने उस नोट को मुट्ठी में बंद करके बुरी तरह मसला, जिससे वह नोट बुरी तरह कुचल सा गया। अब टीचर ने फिर से बच्चों को नोट दिखाकर कहा कि अब यह नोट कुचल सा गया है, अब इसे कौन लेना चाहेगा? सभी बच्चों ने फिर हाथ उठा दिया।
अब उस टीचर ने उस नोट को जमीन पर फेंका और अपने जूते से बुरी तरह कुचल कर फिर से बच्चों को दिखाया और पूछा कि अब इसे कौन लेना चाहेगा? सभी बच्चों ने फिर से हाथ उठा दिया।
अब टीचर ने कहा कि बच्चों आज तुमने जिंदगी का बहुत बड़ा सबक सीखा है। ये 100 रुपये का नोट था, जब मैंने इसे हाथ से कुचला तो ये नोट कुचल गया। मगर इसकी कीमत 100 रुपये ही रही, इसके बाद जब मैंने इसे जूते से मसला तो ये नोट गन्दा हो गया। तब भी इसकी कीमत 100 रुपये ही रही।
ठीक वैसे ही इंसान की जो कीमत है और इंसान की जो काबिलियत है वो हमेशा वही रहती है। आपके ऊपर चाहे कितनी भी मुश्किलें आ जाएं, चाहें जितनी मुसीबतों की धूल आपके ऊपर गिरे लेकिन आपको अपनी कीमत नहीं गंवानी है। आप कल भी बेहतर थे और आज भी बेहतर हैं।
इस कहानी से हम 3 बातें सीख सकते हैं: 
जीवन में चाहे कितनी ही मुश्किलें क्यों न आएं, लेकिन अपनी कीमत को खुद की नजरें में और दूसरों की नजरों में कम नहीं होने देना चाहिए।
अपनी काबिलियत को पहचानकर जो लोग आगे बढ़ते हैं, उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में सफलता जरूर मिलती है। ऐसे लोग मुश्किल समय में भी निराश नहीं होते हैं।
सफल व्यक्ति की दुनिया तारीफ करती है, कल जब आप भी समर्थ हो जाएंगे तो लोग आपका भी गुणगान करेंगे। लेकिन आज लोगों की आलोचना से घबराकर अपना रास्ता नहीं बदलना चाहिए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article संयम का पालन करने वाले होते विरले व्यक्ति : मुनि श्री ज्ञानेन्द्रकुमार
Next Article सुनील शेट्टी ने शुरू की अपनी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रश्मिका मंदाना का दिखेगा नया अंदाज, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म मैसा का पहला गाना
entertainment
October 31, 2026
गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या के नए शो के नाम से उठा पर्दा, नवंबर के अंत में दस्तक दे सकता है ‘दिल की बेवफ़ाइयाँ’
entertainment
October 31, 2026
रहस्य, रोमांच और हॉरर से भरपूर फिल्म ‘झाड़-फूंक’ जिओ हॉटस्टार पर रिलीज, मेकर्स ने जारी किया नया ट्रेलर
entertainment
October 31, 2026
छठ पर्व पर भक्ति का नया रंग लेकर आया ‘छठी मईया बिनती हमार’, प्रियंका सिंह की आवाज में गूंजेगी आस्था
entertainment
October 31, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?