सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: खदान में उतरे बचाव दल को नहीं मिला लापता 15 लोगों का सुराग
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

खदान में उतरे बचाव दल को नहीं मिला लापता 15 लोगों का सुराग

Last updated: December 31, 2018 7:14 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

लुम्थारी:कोयले की 370 फुट गहरी खदान में फंसे 15 खनिकों को बचाने के लिए रविवार को शुरू किए गए अभियान का कुछ खास नतीजा नहीं निकला। भारतीय नौसेना और एनडीआरएफ के गोताखोर खदान की तल तक नहीं पहुंच सके। इन गोताखोरों का बचावदल खदान में जलस्तर का पता लगाने के लिए उसके भीतर घुसा था। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि नौसैन्य दल के नेता लेफ्टिनेंट कमांडर संतोष खेतवाल के खदान में पानी की सतह तक जाने के बाद संयुक्त अभियान शुरू किया गया। इससे पहले खेतवाल ने गोताखोरों को भेजने से पहले स्थिति का आकलन किया था। इस्ट जयंतिया हिल्स के पुलिस अधीक्षक सिल्वेस्टर नोंगटियर ने कहा कि नौसेना और एनडीआरएफ के छह गोताखोर खदान में उतरे। वे करीब 80 फीट की गहराई तक गए, जहां उन्होंने करीब दो घंटे तक खनिकों की तलाश की।

नौसैन्य अधिकारियों के अनुसार, खदान में सतह से पानी की गहराई संभवत: 150 फीट से भी अधिक है। एनडीआरएफ के सहायक कमांडेंट, संतोष कुमार ने कहा कि गोताखोर खनिकों का पता लगाने के लिए सोमवार को फिर से खदान में उतरेंगे।
इससे पहले गोताखोर अपने उपकरणों समेत दोपहर करीब डेढ़ बजे घटनास्थल पर पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने खदान में पानी के स्तर को मापना शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि उनके पास ओडिशा के बचाव दल द्वारा लाए 10 पंप भी रखे हैं। विभिन्न एजेंसियों के करीब 200 बचावकर्मी घटनास्थल पर तैनात हैं। ओडिशा दमकल सेवा का एक दल अपने साथ 10 उच्च क्षमता वाले पंप लेकर आया है।

पुलिस अधीक्षक नोंगटियर ने बताया कि कम से कम दो पंपों को खदान के अंदर तल तक ले जाना होगा। ओडिशा के मुख्य दमकल अधिकारी एस. सेठी ने बताया कि उनके दल को पंप से पानी बाहर निकालने का काम दिया गया है और वे इस काम के लिए तैयार हैं। सेठी ने कहा, हमारी बस यही चिंता है कि अगर अब हम पंप लगाते हैं, तो कार्बन खींचने से खदान के अंदर घुटन हो सकती है। बाकी के आठ पंप इलाके में चिह्नित किए गए विभिन्न स्थानों पर लगाए जाएंगे।

अधिक क्षमता वाले पम्प पहुंच रहे
सीआईएल कोलकाता के जीएम एके भराली ने बताया कि एक उच्च क्षमता वाला सबमर्सिबल पम्प सीआईएल रांची से पहुंच रहा है। इसमें प्रति मिनट 500 गैलन तक पानी निकालने की क्षमता है। खदान में जनरेटर और प्लेटफॉर्म उपलब्ध होने पर ही पानी निकालने का काम शुरू किया जाएगा। रांची, धनबाद और आसनसोल में सीआईएल केंद्रों से पांच और पम्प पहुंच रहे हैं। सीआईएल के 25 कर्मचारियों का एक दल घटनास्थल पर है और सर्वे दल अपना काम कर रहा है।

17 दिन से खदान के अंदर फंसे खनिक
खनिक 13 दिसंबर को पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले के लुम्थारी गांव की एक खदान में नजदीकी लैतिन नदी का पानी भर जाने के बाद से अंदर फंसे हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), नौसेना, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और कोल इंडिया की मदद से बचाव अभियान में लगा है। नौसेना के गोताखोर खदान में 100 फुट तथा एनडीआरएफ के गोताखोर 30 फुट अंदर तक जा सकते हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article गुजरात : सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 10 सदस्यों की मौत
Next Article तिलक नगर की 168 इमारतों को ओसी नहीं
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मुंबई में सीएनजी 1.50 रुपये प्रति किलो महंगी, ऑटो का न्यूनतम किराया 29 रुपये करने की मांग
Mumbai / Maharshtra
November 15, 2026
चंद्रशेखर-ओवैसी गठबंधन से सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों खेमों में असमंजस
national
November 15, 2026
विजय सेतुपति स्टारर ‘पॉकेट नोवेल’ की हिंदी रिलीज का हुआ ऐलान, फिल्ममेकर थियागराजन कुमारराजा ने जारी किया नया पोस्टर
entertainment
November 13, 2026
अधर्म के विरुद्ध फिर होगा धर्म का शंखनाद! ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के दूसरे सीजन का ट्रेलर जारी!
entertainment
November 13, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?