सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: खास रणनीति की वजह से चीन ने थलसेना में सैनिकों की संख्या की आधी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

खास रणनीति की वजह से चीन ने थलसेना में सैनिकों की संख्या की आधी

Last updated: January 23, 2019 7:33 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

बीजिंग:चीन के पास दुनिया की सबसे बड़ी सेना है। लेकिन रणनीतिक बदलाव के तहत बीजिंग ने गत कुछ वर्षों में अपनी थलसेना में गैर लड़ाकू सैनिक की संख्या आधी कर दी है। इसी के साथ पीएलए में सैनिकों के संख्याबल के हिसाब से थलसेना की हिस्सेदारी भी पहली बार 50 फीसदी से नीचे आ गई है। इसकी भरपाई वह नौसेना और वायुसेना की ताकत को बढ़ाकर कर रहा है। इसका मकसद पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) को आधुनिक सैन्य ताकत बनाना है।

चीन की सरकारी संवाद एजेंसी शिन्हुआ के हवाले से हांगकांग के अखबार चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने यह रिपोर्ट प्रकाशित की है। इसके मुताबिक चीन की सेना में 20 लाख सैनिक हैं। लेकिन चीन नौसेना, वायुसेना और नई रणनीतिक इकाईयों में संख्या बल बढ़ा रहा है। जबकि पारंपरिक थलसेना में गैर लड़ाकू सैनिकों की संख्या घटा कर करीब आधी कर दी है। शिन्हुआ ने इस बदलाव को इंगित करते हुए अपनी रिपोर्ट में कहा कि अब पीएलए में थलसेना की हिस्सेदारी 50 फीसदी से कम हो गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक पीएलए में अधिकारियों की संख्या में 30 फीसदी की कटौती की गई है। राष्ट्रपति शी जिनपिंग की ओर से शुरू किए गए सैन्य सुधार के तहत हाल के वर्षों में सेना ने तीन लाख सैनिकों की संख्या कम की है।

नौसेना का तेजी से विस्तार
दक्षिण चीन सागर विवाद और समुद्री मार्गों पर प्रभुत्व को लेकर अमेरिका से साथ प्रतिस्पर्धा को देखते हुए चीन ने गत वर्षों में नौसेना का तेजी से विस्तार किया है। शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक चीन के पास अभी एक विमान वाहक पोत सेवा में है। जबकि दूसरे का परीक्षण चल रहा है। तीसरे विमान वाहक पोत का निर्माण किया जा रहा है। चीन की योजना पांच से छह विमान वाहक पोत नौसेना में शामिल करने की है।

तीन साल पहले बनाई  दो नई शाखाएं
चीनी सेना में मौजूदा समय में पांच शाखाएं हैं। ये है थलसेना, वायुसेना, नौसेना, रॉकेट बल (रणनीतिक और कुशल मिसाइल संचालन के लिए ) और रणनीतिक सहयोग बल (साइबर, अंतरिक्ष और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध के लिए)। इनमें से रॉकेट बल और रणनीतिक सहयोग बल की स्थापना तीन साल पहले राष्ट्रपति शी जिनपिंग की सैन्य आधुनिकीकरण योजना के तहत हुई है।

वैश्विक महाशक्ति बनने की महत्वकांक्षा
शंघाई आधारित सैन्य विश्लेषक नी लेक्सीआंग ने कहा, चीन द्वारा सैन्य ढांचे में बदलाव रणनीतिक बदलाव का संकेत है। अब बीजिंग अपनी घरेलू सुरक्षा के बजाय सीमा से परे भी अपनी हितों की रक्षा के लिए क्षमता विकसित करने की नीति पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा, इसका मतलब है कि संघर्ष के समय चीनी सीमा से परे दुश्मनों का मुकाबला करने में नौसेना,वायुसेना और मिसाइल इकाईयों की अधिक भूमिका होगी।

पांच साल में बदली तस्वीर 
– 2013 में चीन की सेना में 23 लाख सैन्यकर्मी और अधिकारी थे
– 2.35 लाख कर्मी नौसेना में थे जबकि वायुसेना में 3.98 लाख

पीएलए में बदलाव 
– 1927 में रेड आर्मी के नाम से गठित हुई पीएलए
– 1949 में  गृह युद्ध में कम्युनिस्ट पार्टी की जीत में अहम योगदान
– 1950 से 2005 के बीच पीएलए में दस बार हुआ पुनर्गठन
– 1949 में पीएलए की नौसेना और वायुसेना नहीं थी
– 1966 में रॉकेट बल का गठन किया गया था

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जम्मू-कश्मीर: आईपीएस अधिकारी का भाई समेत तीन आतंकी ढेर
Next Article तेल खपत के मामले में दूसरा बड़ा देश बनेगा भारत, चीन होगा पीछे

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दक्षिण मुम्बई का श्रावक समाज पहुँचा मुंबई में विराजित चारित्रात्माओ के खमत खामना करने
social
September 20, 2026
शून्य से शिखर तक 4.0 में उद्योगपति गणपतराज चौधरी ने साझा की संघर्ष, व्यवसाय और सेवा की प्रेरक यात्रा
social
September 20, 2026
भोजपुरीः वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से शिल्पी राज और सपना चौहान का नया लोकगीत ‘ऐ ननदो तोहरा भईया बिना’ रिलीज़
entertainment
September 20, 2026
The Revolutionaries के लिए रोहित सराफ ने 15 महीने की कड़ी ट्रेनिंग की
entertainment
September 20, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?