By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: खाली पेट सोना हो सकता है घातक, जानें क्या है वजह
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

खाली पेट सोना हो सकता है घातक, जानें क्या है वजह

Last updated: April 25, 2019 9:45 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

आधुनिक जीवन में लोग अपने काम के अलावा किसी और बात का ध्यान रखना भूल ही जाते हैं। काम के प्रेशर और थकान भरे दिन के बाद हम में से अधिकतर लोग रात के समय बिना खाए ही सो जाते हैं। वहीं कुछ लोग मोटापे के डर से रात में खाना नहीं खाते हैं। लेकिन बिना कुछ खाए सोने की आदत सेहत को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकती है। वहीं, खाली पेट सोने से कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। आइए जानते हैं खाली पेट सोने से शरीर को किस तरह नुकसान पहुंचता है।

कई लोगों को लगता है कि रात के समय शरीर को खाने की जरूरत नहीं होती है। शरीर 24 घंटे एनर्जी प्रोड्यूस करता है और हर समय कैलोरी बर्न करने का काम करता है। इसके लिए शरीर को न्यूट्रिएंट्स की जरूरत पड़ती है। हेल्थ सोर्स के मुताबिक जो पुरुष रात को सोने से पहले प्रोटीन शेक का सेवन करते हैं वो दूसरे लोगों के मुकाबले ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करते हैं। इसी तरह रात को खाली पेट सोने से अगले दिन थकान महसूस हो सकती है, जिससे काम करने की क्षमता प्रभावित होती है।

जिन लोगों को रात का खाना खाए बिना ही सोने की आदत होती है, उनके मेटाबॉलिज्म पर बुरा असर पड़ता है। इससे शरीर का इंसुलिन लेवल भी प्रभावित होता है। इसके अलावा खाली पेट सोने से कोलेस्ट्रोल और थायरॉयड लेवल भी बिगड़ता है। यह आदत कई बीमारियों का शिकार बना सकती है।

खाली पेट सोने से देर रात भूख की वजह से पेट दर्द हो सकता है, जिससे आपकी नींद में भी खलल पड़ सकता है। इसलिए अगर आप सुकून भरी नींद लेना चाहते हैं तो बिना आहार लिए ना सोएं।

मोटापे से पीड़ित कई लोगों को ऐसा लगता है कि रात को खाली पेट सोने से वजन जल्दी कम होता है। आपको भी अगर ऐसा लगता है तो आप गलत हैं। हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट रात के समय हल्का खाना खाने की सलाह देते हैं। लेकिन बिना खाए सोना सेहत को नुकसान पहुंचाने के साथ वजन भी बढ़ाता है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article लोकसभा चुनाव के बाद होगी राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा
Next Article स्वस्थ रहने के लिए ये देसी तरीके हैं कारगर, जरूर अपनाएं

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘ पेड्डी’ के लिए राम चरण को मिल रही नेशनल अवॉर्ड की मांग, फैंस ने की जमकर तारीफ
entertainment
June 4, 2026
पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ काकरोच का पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे किसान
state
June 4, 2026
स्वयं – वी कनेक्ट की चौथी बैठक में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर हुआ विशेष प्रशिक्षण
social
June 4, 2026
तेरापंथी सभा मुंबई का अधिवेशन संपन्न, सुरेंद्र कोठारी निर्विरोध निर्वाचित हुए अध्यक्ष
social
June 4, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?