केरल: गुरुवार को अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कटारिया एवं महामंत्री संदीप कोठारी के मार्गदर्शन में संचालित युवा वाहिनी कार्यक्रम के तहत तेरापंथ युवक परिषद डोम्बिवली के अध्यक्ष ललित सिंघवी और मंत्री सुरेश बैद के नेतृत्व में तेरापंथ धर्म संघ के 11 वे आचार्य श्री महाश्रमण जी के केरल प्रवास के दौरान उनकी रास्ते की सेवा में 56 लोगों की टीम शामिल हुई। जिसमें तेयुप, सभा, महिला मंडल, कन्या मंडल और किशोर मंडल शामिल रहा। आचार्य श्री के प्रातःकालीन प्रवास के साथ साथ सांध्यकालीन प्रवास में भी डोम्बिवली टीम ने अपनी पूरी सहभागिता दर्ज करवाई। यही नही आचार्य के मुखरबिंद से निकलने वाली अमृत रूपी वाणी से उनका मार्गदर्शन उनके प्रवचन के माध्यम से प्राप्त किया।
यही नही टीम ने अपने इस गुरुशरणं यात्रा के टैग लाइन के तहत सेवा , संस्कार एवं संगठन को ध्यान में रखते हुए। संतों के दर्शन के साथ साथ उनके सम्मुख आपने जिज्ञासाओं को रखते हुय उनके समाधान भी प्राप्त किये।
इसी कड़ी में विशेष तौर पर श्रावकों ने मुनि श्री मनन कुमार जी से मार्गदर्शन प्राप्त किया। अभातेयुप से जगदीश परमार, डोम्बिवली सभा अध्यक्ष सुरेश सिंघवी, मंत्री कैलास सियाल, संयोजिका सरोज सिंघवी, सह संयोजिका पिंकी परमार एवं सभी ने गुरूदेव के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया।
केरल में पहले दिन डोम्बिवली ने 18 किलोमीटर के रास्ते की सेवा में ली सहभागिता

