दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर एक बार फिर हमला किया गया। एक जब वे लोगों का अभिवादन स्वीकर कर रहे थे तभी एक शख्स उनके प्रचार वाहन पर चढ़ा और थप्पड़ मार दिया। पुलिस ने आरोपी शख्स को हिरासत में ले लिया है और केजरीवाल पर हमले का कारण का पता लगा रही है। आरोपी शख्स की पहचान 33 वर्षीय सतीश के रूप में हुई है। केजरीवाल अपने साथियों और समर्थकों के साथ एक चुनावी रोड शो कर रहे थे।
इससे पहले 4 अप्रैल 2014 को केजरीवाल जब चुनाव प्रचार कर रहे थे तभी एक ऑटो ड्राइवर ने केजरीवाल को कई थप्पड़ जड़ दिए थे। केजरीवाल ने इसके पश्चाताप के लिए राजघाट में जाकर घंटों सामाधि लगाई थी और फिर आरोपी के घर जाकर उसके गुलदस्ता देकर उसे माफ कर दिया था। केजरीवाल को थप्पड़ मारने की यह दूसरी घटना है जबकि इससे पहले कई और अन्य हमले भी हो चुके हैं। आगे जानिए केजरीवाल पर कब-कब हमले हुए-
- 2014- वाराणसी में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कुछ लोगों ने केजरीवाल पर स्याही फेंक दी थी। यहां उनपर लोगों ने अंडे भी फेंके थे।
- 2014 में चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में एक ऑटोचालक ने थप्पड़ मार दिया था। बाद में केजरीवाल जब उसके घर जाकर गुलदस्ता दिया तो ऑटो चालक ने उनसे माफी मांग ली थी।
- एक सभा के दौरान हरियाणा के भिवानी में एक शख्स ने केजरीवाल पर हमला किया था। हमलावर शख्स खुद को सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का समर्थक बताया था।
- 2018 – दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में ऑड इवन पर केजरीवाल लोगों को संबोधित कर रह थे तभी एक युवती ने केजरीवाल पर स्याही फेंक दिया था। युवती केजरीवाल पर सीएनजी घोटाले का आरोप लगा रही थी।
- नवंबर 2018- एक शख्स ने दिल्ली सचिवालय में केजरीवाल का चश्मा छीनकर आखों में लालमिर्च पाउडर डाल दिया था।

