मुंबई: इस हफ्ते गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 11’ में करमवीर श्याम सुंदर पालीवाल हॉट सीट पर नजर आएंगे, जिन्हें पिपलान्त्री गांव (राजस्थान) के लोगों की लड़कियों के प्रति सोच बदलने के लिए जाना जाता है। उनके निरंतर प्रयासों से अब पिपलान्त्री में जन्म लेने वाली हर लड़की के नाम पर 31000 रुपए का फिक्स्ड डिपॉजिट किया जाता है और 111 पेड़ लगाए जाते हैं। उनके साथ शामिल थीं एक्ट्रेस साक्षी तंवर जो मनोरंजन जगत में अपने बेहतरीन काम के लिए जानी जाती हैं।

