सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कभी चौकीदार को चोर नहीं बोला:राहुल गांधी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

कभी चौकीदार को चोर नहीं बोला:राहुल गांधी

Last updated: April 1, 2019 2:25 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

जहीराबादा: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को तेलंगाना के जहीराबाद क्षेत्र में चुनावी रैली कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने रैली में मौजूद लोगों से कहा ‘क्या आपके मुख्यमंत्री ने कभी राफेल का मुद्दा उठाया। क्या उन्होंने कभी कहा कि चौकीदार चोर है।’
राहुल गांधी ने हमला करते हुए कहा कि तेलंगाना राष्ट्रीय समिति (TRS) और उसके सांसद, लोकसभा चुनाव 2019 में नरेंद्र मोदी की मदद कर रहे हैं। उनकी लड़ाई मोदी और भाजपा से है। पूरा देश जानता है कि केवल कांग्रेस ही मोदी और भाजपा के खिलाफ लड़ रही है, टीआरएस नहीं।
तेलंगाना में तीन रैली करेंगे राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज (एक अप्रैल को) तेलंगाना में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एन उत्तम कुमार रेड्डी ने बताया कि राहुल गांधी जहीराबाद, वानापर्थी (नगरकुरनूल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) और हुज़ूरनगर (नलगोंडा सीट) में रैलियों को संबोधित करेंगे। रेड्डी खुद इस चुनाव में नलगोंडा से प्रत्याशी है। जहीराबाद और नगरकुरनूल से कांग्रेस के उम्मीदवार क्रमशः मदन मोहन राव और मल्लू रवि हैं।
कांग्रेस इस लोकसभा चुनाव में तेलंगाना में अकेले चुनाव लड़ रही है। सीपीआई और तेलंगाना जन समिति (टीजेएस) एक-दो सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, और उन्होंने उन सीटों पर कांग्रेस को समर्थन दिया है, जहां उन्होंने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। तेलंगाना में लोकसभा सीटों पर चुनाव नहीं लड़ने का फैसला करने वाली टीडीपी ने भी सैद्धांतिक रूप से कांग्रेस का समर्थन करने का फैसला किया है। तेलंगाना में 11 अप्रैल को पहले चरण के मतदान होगा।
उत्तराखंड में भी रैली कर सकते हैं राहुल
कांग्रेस उत्तराखंड में मतदान से ठीक पहले अपने स्टार प्रचारकों को चुनाव प्रचार में झोंकने जा रही है। छह अप्रैल को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का श्रीनगर गढ़वाल, अल्मोड़ा और हल्द्वानी में जनसभाओं का कार्यक्रम तय किया गया है। वहीं सात अप्रैल को प्रियंका गांधी रोड शो के लिए देहरादून का रुख कर सकती हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article हसीना पारकर का फ्लैट 1.80 करोड़ रुपए में नीलाम
Next Article EMISAT से भारत की सुरक्षा होगी अभेद्य

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

विलेपार्ले (मुंबई) में वाणी संयम दिवस पर साध्वी श्री जी ने सत्य मधुर एवं विवेकपूर्ण वाणी का दिया पावन संदेश
social
September 11, 2026
पर्युषण महापर्वः दक्षिण मुंबई में  वाणी संयम दिवस मनाया गया
social
September 11, 2026
‘हनुमान अंश’ लिखने के लिए विशाल चतुर्वेदी ने छोड़ी डिजिटल दुनिया, 45 दिन में लिखा पहला सीन
entertainment
September 11, 2026
जीवन का आध्यात्मिक आभूषण है सामायिक : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 11, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?