मुंबई। मुंबई शहर घाटकोपर की ख्यति प्राप्त सहित्यकार एवं शिक्षिका पटुक कॉलेज सान्ताक्रुज़ मे अभी कार्यरत निशा मिश्रा को साहित्यक पत्रिका ‘काव्य रंगोली’ की ओर से ‘काव्य रंगोली समाज भूषण’ सम्मान २०१८ के लिए चयनित किया गया है। काव्य रंगोली पत्रिका की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार निशा मिश्रा को इनके हिंदी भाषा योग और समाजिक सरोकारों तथा आप द्वारा साहित्यक सामाजिक योगदान के लिए यह सम्मान इन्हें ‘खमरिया पंडित ऐरा स्टेट लखीमपुर उत्तर प्रदेश’ मे आगामी २२ नवम्बर को आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा। इस सम्मान समारोह मे देशभर से लगभग ३०० समाजसेवी एवं साहित्कार उपस्थित करेंगे। इस सम्मान समारोह मे पहली बार निशा मिश्रा को सम्मानित किया जा रहा है | इनकी काफी रचनाओं को सराहा भी गया है। आप कविता, हाइकू, लघुकथा, संस्मरण, वर्ण पिरामिड पर लिखती हैं।

