2022 में रिलीज़ हुई कंतारा ने अपनी जबरदस्त सफलता से इंडस्ट्री में नया रिकॉर्ड बनाया। देसी कहानी और ज़मीन से जुड़ी भावनाओं ने इसे ब्लॉकबस्टर बना दिया। अब कंतारा: चैप्टर 1 उसी कहानी का अगला हिस्सा है, जो इस साल की सबसे बड़ी और मोस्ट अवेटेड फिल्म मानी जा रही है। ये भारत के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक है।
फिल्म के पोस्टर्स आने के बाद लोगों को ऋषभ शेट्टी के जबरदस्त लुक और फिल्म की दुनिया की एक झलक मिली। जैसे-जैसे एक्साइटमेंट बढ़ रहा है, मेकर्स ने फैंस से कहा है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और बिना कन्फर्म किए किसी भी अपडेट को सच न मानें।
कंतारा: चैप्टर 1 को लेकर बढ़ती एक्साइटमेंट के बीच कई झूठी खबरें भी सामने आ रही हैं। इस पर मेकर्स ने फिर से फैंस से कहा है कि सिर्फ ऑफिशियल सोर्स से मिली जानकारी पर ही भरोसा करें, किसी भी अनऑफिशियल अपडेट के चक्कर में न पड़ें। उन्होंने ये भी कहा है कि फिल्म की शूटिंग प्लान के मुताबिक चल रही है और इसके लिए इंतजार करने बनता है।
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है, “हम पूरी तरह से ट्रैक पर हैं और सब कुछ जैसे प्लान किया था, वैसे ही चल रहा है। #KantaraChapter1 दुनियाभर में 2 अक्टूबर 2025 को थिएटर्स में दस्तक देगी।
भरोसा रखिए, इंतज़ार बेकार नहीं जाएगा।
आप सबसे गुज़ारिश है कि किसी भी तरह की अटकलों से दूर रहें और बिना पक्के सोर्स के अपडेट शेयर न करें।
ಕಾಂತಾರದ ದರ್ಶನ ಅಕ್ಟೋಬರ್ 2, 2025 ರಿಂದ…”
We’re right on track, and everything is progressing as planned.#KantaraChapter1 will release in theatres worldwide on October 2, 2025.
Trust us, it’ll be worth the wait.
We kindly urge everyone to avoid speculation and refrain from sharing unverified updates.
ಕಾಂತಾರದ ದರ್ಶನ…
— Kantara – A Legend (@KantaraFilm) May 22, 2025
कंतारा: चैप्टर 1 अब अपने शूटिंग के आखिरी पड़ाव में पहुंच चुका है। 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म की विरासत को आगे बढ़ाने में होम्बले फिल्म्स ने कोई कसर नहीं छोड़ी। ये फिल्म अब तक की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बनकर तैयार हो रही है। खास बात ये है कि इसके लिए एक ग्रैंड वॉर सीन तैयार किया गया है, जिसे नेशनल और इंटरनेशनल एक्सपर्ट्स की मदद से शूट किया गया है। इस सीन के लिए 500 से ज़्यादा ट्रेंड फाइटर्स को हायर किया गया, और 3000 लोगों के साथ इसे शूट किया गया है। एक्शन कोरियोग्राफी इतनी दमदार है कि ये अब तक देखी गई किसी भी बड़ी फिल्म से कम नहीं है बल्कि उससे भी बेहतर कही जा सकती है। ये सीन भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे बड़े सीक्वेंस में से एक मानी जा रही है।
इतने भव्य सीन को शूट करने के लिए जबरदस्त तैयारी की ज़रूरत थी। इसलिए एक्टर-डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी ने करीब तीन महीने की कड़ी ट्रेनिंग ली। इस दौरान उन्होंने घुड़सवारी, कलारीपयट्टू और तलवारबाज़ी की हर बारीकी सीखी। इस बड़े वॉर सीन को असली और असरदार दिखाने के लिए ऋषभ ने अपना पूरा पसीना, मेहनत और जुनून झोंक दिया।
इस जबरदस्त सीन को शूट करने के लिए मेकर्स ने कर्नाटक के पहाड़ों में एक बिल्कुल अनोखी रियल लोकेशन चुनी। होम्बले फिल्म्स ने करीब 25 एकड़ में फैले एक पूरे कस्बे में इस सीन को शूट किया, जो राज्य के टेरेन पर बसा है। वहां इस ग्रैंड सीन की शूटिंग करीब 45 से 50 दिनों तक चली।
कंतारा की दमदार कहानी, दिल छू लेने वाली परफॉर्मेंस और आंखों को चकाचौंध कर देने वाले विजुअल्स ने ना सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया भर के दर्शकों का दिल जीता। लोकल परंपराओं की असली झलक और कहानी सुनाने के अनोखे अंदाज़ ने इसे एक स्लीपर हिट बना दिया, जिसने इस फ्रैंचाइज़ी को इंटरनेशनल फैनबेस तक पहुंचाया। अब कंतारा: चैप्टर 1 के साथ स्केल और भी बड़ा होने जा रहा है, जो दर्शकों को पहले से भी ज़्यादा इमोशनल और ग्रिपिंग सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देने का वादा करता है। होम्बले फिल्म्स की कंतारा: चैप्टर 1 अब 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

