कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर नगर के कल्याणपुर क्षेत्र में बुधवार को सीवर टैंक की सफाई कर रहे पिता पुत्र की जहरीली गैस से दम घुटने से मौत हो गयी जबकि उनका एक रिश्तेदार बाल बाल बच गया। पुलिस उपायुक्त पश्चिम कासिम आबिदी ने यहां पत्रकारों को बतायया कि गोवा गार्डन के पास शिव कृपा अपार्टमेंट में कर्नलगंज निवासी जावेद अपने पुत्र आबिद और साले इरफान के साथ सीवर टैंक की सफाई कर रहा था। इरफान टैंक के ऊपर रस्सी पकड़ कर खड़ा था जबकि जावेद और आबिद टैंक में उतर गये और कुछ ही देर में जहरीली गैस के संपर्क में आकर बेहोश हो गये।
इरफान ने शोर मचा कर लोगो को एकत्र किया। सूचना मिलने पर पुलिस,फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद पिता पुत्र को बाहर निकाला। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
कानपुर में सीवर टैंक की सफाई करने उतरे पिता पुत्र की मौत

