सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कांग्रेस शासन में आए दिन होते थे आतंकी हमले, मसूद का PAK में मौज करना हुआ मुश्किल: मोदी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

कांग्रेस शासन में आए दिन होते थे आतंकी हमले, मसूद का PAK में मौज करना हुआ मुश्किल: मोदी

Last updated: May 3, 2019 4:44 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
File Photo
SHARE

हिंडौन सिटी:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकी संगठन ‘जैश ए मोहम्मद’ के प्रमुख मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किए जाने को तीसरी अंतरराष्ट्रीय स्ट्राइक बताते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसे देश में सुरक्षा की बेहतर स्थिति उसे रास नहीं आ रही है। उन्होंने कहा, ‘दो दिन पहले ही भारत के बहुत बड़े दुश्मन, आतंकवादियों के सरगना मसूद अजहर को दुनिया की सबसे बडी संस्था ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किया है। पाकिस्तान में बैठा आतंकियों का यह आका कई वर्षों से भारत को घाव पर घाव दे रहा था। लेकिन अब इस आतंकी का पाकिस्तान में मौज करना मुश्किल हो गया है।’
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के मंसूबों पर, आतंकवादियों के मंसूबों पर ये तीसरी बड़ी स्ट्राइक हुई है। अब आप बताइए पाकिस्तान की हेकड़ी निकली है या नहीं?’ उन्होंने कहा, ‘आतंक और आतंकियों से निपटने के कांग्रेसी के तरीके और भाजपा के तरीके की तुलना नहीं हो सकती।’
मोदी ने आरोप लगाया, ‘याद करिए, यही कांग्रेस थी जो कहती थी कि हर एक आतंकी हमले को रोकना मुमकिन नहीं है।’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘केन्द्र में जब कांग्रेस की सरकार थी तो आतंकी हमले रोजाना की बात हो गयी थी। कोई भी शहर, कांग्रेस के कार्यकाल में सुरक्षित नहीं था। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया, ‘और अब भारत में सुरक्षा की बेहतर स्थिति कांग्रेस को पसंद नहीं आ रही। मसूद अजहर पर हुए फैसले पर खुशी मनाने के बजाय, कांग्रेस अपना मजाक उड़वाने में लग गई है। कांग्रेस अब सवाल उठा रही है कि मसूद अजहर को चुनाव के समय ही आतंकी घोषित क्यों किया गया।’
उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस को परेशानी है कि चुनाव चल रहे हैं और आबू धाबी, यूएई मोदी को अवार्ड देता है। कांग्रेस को परेशानी है कि चुनाव चल रहे हैं और रूस मोदी को अवॉर्ड दे रहा है। कांग्रेस को परेशानी है कि चुनाव चल रहे हैं तो संयुक्त् राष्ट्र और बाकी सभी देश मसूद अजहर को आतंकी घोषित कर रहे हैं।’
मोदी ने आरोप लगाया, ‘जिस हेलीकॉप्टर घोटाले में नामदार का परिवार फंसा है, उसके सबसे बड़े राजदार को भारत रातों रात उठवा कर अपने यहां ले आता है, तो कांग्रेस कहती है कि ये मोदी ने अपने फायदे के लिए किया … कांग्रेस को लगता है कि मोदी सब अपने फायदे के लिए करा रहा है। कांग्रेस अपने फायदे और नुकसान के अलावा और कुछ सोच भी नहीं सकती।’ उन्होंने कहा कि 2009 व 2014 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने चुनावों के समय सुरक्षा का हवाला देते हुए इंडियन प्रीमियम लीग का आयोजन देश में नहीं होने दिया लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।
उन्होंने कहा, ‘इस बार भी चुनाव चल रहा है, नवरात्रि हुई, रामनवमी हुई, हनुमान जयंती आई और रमजान आने वाला है और आईपीएल भी चल रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘वो लोग पूंछ दबाकर भाग जाने वाली सरकार में बैठे थे और ये मोदी सीना तान के जाता है। आईपीएल होगा और डटकर होगा। आप गोली चलाओगे तो मोदी गोला चलाएगा।’
मोदी ने आरोप लगाया, ‘जनता से झूठ और जनता से विश्वासघात ही कांग्रेस और उसके साथियों की राजनीति का आधार है। राजस्थान तो इसका ताज़ा-ताज़ा गवाह रहा है। चार महीने पहले इन्होंने ये कहकर वोट मांगे थे कि 10 दिन के भीतर किसानों का कर्ज माफ कर देंगे। कर्ज माफ हुआ क्या?’
उन्होंने आरोप लगाया, ‘कांग्रेस वाले 20वीं सदी में जिस तरह के खेल खेलते थे वैसे ही 21वीं में भी खेल रहे हैं।लेकिन उन्हें मालूम नहीं है कि 20वीं सदी में उन्हें मोदी नहीं मिला था, लेकिन अब ये मोदी है उनके सारे खेलों को जानता है।’ मोदी ने जल की समस्या का जिक्र करते हुए कहा, ‘हमने संकल्प लिया है कि पानी के लिए एक अलग मंत्रालय बनाएंगे और इसके माध्यम से देश की पानी की समस्या को प्राथमिकता से दूर करेंगे। अगले पांच साल पानी की समस्या को दूर करने के लिए खपा देने का मैंने संकल्प लिया है।’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कांग्रेस की सरकार बनी, तो बैंक कर्ज नहीं चुकाने पर कोई किसान जेल में नहीं डाला जायेगा: राहुल गांधी
Next Article चीन और भारत के बीच सीमा पर तनाव बरकरार, लेकिन दोनों ने बढ़ने से रोक रखा है: पेंटागन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पर्वत पाटिया: पर्युषण का प्रथम दिन खाद्य संयम दिवस के रूप में मनाया गया
social
September 8, 2026
खाद्य संयम दिवस – चेन्नई: पर्यूषण : आत्म राज्य की नागरिकता स्वीकार करें
social
September 8, 2026
विलेपार्ले में पर्युषण महापर्व के प्रथम दिवस खाद्य संयम् दिवस पर आध्यात्मिक जागरण का श्रावक समाज कों दिया संदेश
social
September 8, 2026
चेम्बूर के ग्रैंड नालंदा परिसर में पर्युषण का शानदार आगाज
social
September 8, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?