मुक्तसर:पंजाब में पैसे उधार देने के मामले पर एक महिला को पिटने का मामला सामने आया है। पंजाब एक सनसनीखेज मामले में कांग्रेस पार्षद के भाई राकेश चौधरी और उसके सहयोगियो ने पैसे उधार देने के मुद्दे पर एक महिला की सरेआम पिटाई कर दी।
मामला पंजाब के मुक्तसर का है, जहां कांग्रेस पार्षद के भाई और उसके सहयोगियों ने इस घटना को अंजाम दिया।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुक्तसर की इस घटना पर एसएसपी मंजीत ढेसी का ने कहा, ‘यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हमने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है और इन्हें कड़ी सजा दी जाएगी. पीड़िता को फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’
बता दें कि नेताओं के रसूख का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी गुजरात में बीजेपी विधायक द्वारा एक महिला को पीटे जाने का मामला सामने आया था। उस मामले में गुजरात के अहमदाबाद की नरोदा विधानसभा सीट से विधायक बलराम थवानी ने एनसीपी की एक महिला नेता को बीच सड़क पर लातों से पीटा था।
कांग्रेस नेता के भाई ने की महिला की सरेआम लात-घूसों से पिटाई

