By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कांग्रेस की बनेेगी सरकार; हर गरीब को मिलेगी न्यूनतम आय की गारंटी : राहुल गांधी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

कांग्रेस की बनेेगी सरकार; हर गरीब को मिलेगी न्यूनतम आय की गारंटी : राहुल गांधी

Last updated: March 16, 2019 3:31 pm
Surabhi Saloni
Share
7 Min Read
SHARE

देहरादून: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने दून के परेड मैदान में आयोजित परिवर्तन रैली में एलान किया कि इस बार केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। यह सरकार ऐतिहासिक कदम उठाएगी। हर गरीब को न्यूनतम इनकम की गारंटी दी जाएगी। अगर मोदी पंद्रह-बीस लोगों को लाखों करोड़ दे सकते हैं, तो कांग्रेस की सरकार बनने पर देश के हर गरीब को पैसा क्यों नहीं दिया जा सकता है। वहीं अपना संबोधन खत्म करने के बाद राहुल गांधी शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के घर पहुंचे।
पुलवामा हमले के बाद शूटिंग में बिजी थे मोदी  
राहुल ने कहा कि उत्तराखंड का देश की सुरक्षा में जो योगदान है, उसका दिल से धन्यवाद करता हूं। देश रक्षा के लिए यहां के जवान हमेशा आगे रहे हैं। उन्होंने पुलवामा हमले को लेकर भी केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आतंकी हमले के बाद हम भाजपा सरकार के साथ खड़े थे, लेकिन मोदी कॉर्बेट में शूटिंग में बिजी रहे। इतना ही नहीं इस दौरान राहुल ने मंच से चौकीदार चोर है के नारे भी लगाए।
मोदी ने नहीं कांग्रेस ने निभाए वादे 
राहुल ने एकबार फिर से किसानों को लेकर मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी कहते हैं किसानों का कर्जा माफ करेंगे, लेकिन उस वादे का क्या हुआ। हमने भी मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में वही बात की और दस दिन के भीतर कर्ज माफ भी कर दिया। मोदी के पंद्रह लाख का वादा भी हवार्इ साबित हुआ। उनका कहना है कि देश के सामने दो समस्या, रोजगार, किसानों की समस्या है। पांच साल में मोदी ने इन दोनों के बारे में कुछ नहीं सोचा। तूफान आता है किसान का पैसा अंबानी के खाते में जाता है।
दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला है राफेल 
राहुल ने इस दौरान राफेल को लेकर अंबानी को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने जनता से सवाल करते हुए कहा कि कोर्इ है यहां जिसने अनिल अंबानी का नाम नहीं सुना। उन्होंने आगे कहा कि क्या अंबानी ने आजतक कोर्इ हवाई जहाज बनाया है। उन्होंने कहा कि कॉन्ट्रेक्ट मिलने से ठीक पहले अनिल अंबानी नई कंपनी खोलते हैं, उसी कंपनी को दुनिया का सबसे बड़ा राफेल का कॉन्ट्रेक्ट मिल जाता है।
अनिल अंबानी को मोदी ने 30 हजार करोड़ रुपये सीधे दे दिए। इसलिए राफेल सौदेबाजी दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला है। मोदी ने देश की जनता को गुमराह किया है। उन्होंने ये भी कहा कि जब सीबीआइ चीफ ने कहा कि वे इस घोटाले की जांच करेंगे, तो उन्हें डेढ़ बजे रात को निकाल दिया जाता है।
राहुल ने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति ने भी यह स्वीकार किया कि मोदी ने सीधी बात फ्रांस की कंपनी से की। राहुल गांधी ने कहा कि आखिर मनीष खंडूड़ी आज कांग्रेस में क्यों हैं। भुवन चंद्र खंडूड़ी देश की डिफेंस सर्विसेज कमेटी के सदस्य थे। आखिर मोदी ने उन्हें कमेटी से क्यों हटा दिया। खंडूड़ी को सच बोलने की सजा मिली है।
इससे पहले मंच पर पहुंचते ही कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया। इसके बाद राहुल गांधी ने भाजपा नेता एंव पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के बेटे मनीष खंडूड़ी को कांग्रेस में शामिल किया।
जीएसटी में होगा बदलाव 
राहुल गांधी ने लोगों से सवा किया कि क्या आपके खाते में 15 लाख रुपये आए। यह मैंने नही मोदी ने वायदा किया था। मोदी यहीं नहीं रुके और उन्होंने देश में गब्बर टैक्स जीएसटी लगा दिया। कांग्रेस की सरकार आने पर जीएसटी में बदलाव होगा।
देश आपका है, सरकार भी आपकी हो
राहुल गांधी ने कहा कि हम उत्तराखंड में जनता, किसानों युवाओं की सरकार चलाना चाहते हैं। मोदी कहते हैं हाथी सो रहा था। क्या उनके आने से पहले देश में कुछ नहीं हुआ। आपने सड़कें नहीं बनाई। माता बहनों से काम नहीं किया। उत्तराखंड के जवान शहीद नहीं हुए। क्या मोदी आपका काम करते हैं। देश आपका है, सरकार आपकी होनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की हर बूथ पर लड़ो। पांचों सीट जिताओ। उन्होंने कहा कि बीएसपी के लोग कांग्रेस में शामिल हुए। सबका स्वागत करता हूं।
राज्य सरकार हुई पूरी तरह से फेल 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार अपने वादों पर खरी नहीं उतर पार्इ है। राज्य की सरकार दो साल में पूरी तरह से फेल हुई है।
हरीश रावत ने लगाए मोदी सरकार पर आरोप 
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने जनता को संबोधित करते हुए भाजपा को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि अगर कोर्इ नौजवान की उम्मीदों पर खरा उतर सकता है तो वे सिर्फ राहुल गांधी हैं। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम ने जिन नौजवानों ने को छला है वे आज आस भरी निगाहों से राहुल गांधी की तरफ देख रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि मनीष खंडूड़ी का कांग्रेस में आना इस बात का संकेत हैं कि युवा बीजेपी से परेशान है।
इंदिरा हृदयेश बोलीं, भाजपा बताए अपना इतिहास 
रैली को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास बलिदान और आजादी की लड़ार्इ का इतिहास है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा अपना इतिहास बताए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा झूठ बोलकर सत्ता में आर्इ है। उन्होंने युवाओं को रोजगार के नाम पर ठगा है।
पुलिस की जांच प्रक्रिया पर नाराजगी जताई  
परेड ग्राउंड के बाहर लोगों की भीड़ देखकर पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांन्त धस्माना ने पुलिस की जांच प्रकिया पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा पुलिस महिलाओं को पर्स ले जाने से रोक रही है, जो गलत है। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस काले झंडे से डरने वाली नहींं है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article रमन सिंह के दामाद पर केस दर्ज, 50 करोड़ के फर्जीवाड़े का आरोप
Next Article हर परिवार को नशा मुक्त जीवन जीना चाहिए -आचार्य श्री महाश्रमण

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

यूपी के उरई में डॉ. अम्बेडकर माह का समापन, जिलेभर में निकाली यात्रा, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
state
May 1, 2026
‘एक दिन’ फिल्म की कहानी से गहरा है उनका अपना कनेक्शनः आमिर खान
entertainment
May 1, 2026
रायन इंटरनेशनल स्कूल, चेंबूर ने फ़िर से रचे शैक्षणिक उत्कृष्टता के नये प्रतिमान
Mumbai / Maharshtra
May 1, 2026
धाकड़ भवन के प्रांगण में तेरापंथ मेरापंथ कार्यशाला का सुंदर आयोजन
social
May 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?