सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कांग्रेस का आरोप- कमलनाथ सरकार को गिराने की साजिश रच रही BJP, शिवराज हैं मास्टमाइंड
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

कांग्रेस का आरोप- कमलनाथ सरकार को गिराने की साजिश रच रही BJP, शिवराज हैं मास्टमाइंड

Last updated: March 4, 2020 11:49 am
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
File Photo
SHARE

भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह कमलनाथ सरकार को गिराने की साजिश रच रही रही है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार उन्होंने इसे लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर बड़ा आरोप लगाते हुए उन्हें साजिश का मास्टमाइंड बताया है। उन्होंने कहा कि कई वीडियो और ऑडियो वायरल हो रहे हैं, जो उनकी भूमिका को उजागर करती हैं।
भाजपा पर आगे आरोप लगाते हुए पटवारी ने कहा कि पार्टी लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है। मोदी जी एक अलग तरह की राजनीति की बात करते हैं, इस तरह की राजनीति वह करना चाहते हैं। हमारे विधायकों को 50-60 करोड़ रुपये की पेशकश की जा रही है। हमारे कुछ विधायक बेंगलुरु में हैं, लेकिन वे हमारे साथ हैं। इससे पहले पटवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता हरियाणा के एक होटल में आठ विधायकों को लेकर गए हैं।
दिल्ली से भोपाल के लिए निकले दिग्विजय सिंह
वहीं  दिग्विजय सिंह दिल्ली से भोपाल के लिए निकल गए हैं। वहां यहां पहुंचकर सीएम कमलनाथ से आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। भोपाल निकलने पहले उन्होंने कहा,’सरकार को खतरा नहीं इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है। सभी विधायक वापस आ जाएंगे।
भाजपा ने कांग्रेस के विधायकों को खरीदने की कोशिश की- दिग्विजय
पटवारी से पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया था कि भाजपा का एक बड़ा नेता बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक को एक चार्टर्ड फ्लाइट में दिल्ली ले गया है। उन्होंने यह आरोप लगाया कि भाजपा ने कांग्रेस के विधायकों को खरीदने की कोशिश की।
भाजपा ने आरोप को गलत बताया
दूसरी ओर भाजपा ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय के दावे को खारिज कर दिया। पार्टी ने कहा कि उनका बयान 26 मार्च को मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए फिर से नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आया है।
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर आरोप
समाचार एजेंसी पीटीआइ को पटवारी ने फोन पर बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह और रामपाल सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा एक साजिश के तहत हरियाणा के आठ विधायकों को जबरन एक होटल में ले जाया गया।
दिग्विजय सिंह को पल-पल की खबर थी
मध्यप्रदेश में चल रही उठापटक  पर कांग्रेस नेता  मानक अग्रवाल ने कहा कि अमित शाह, शिवराज सिंह चौहान, नरोत्तम मिश्रा का यह गेम प्लान था। दिग्विजय सिंह को पल-पल की खबर थी। सभी विधायक पार्टी के संपर्क में हैं। सभी वापस आएंगे।
चार विधायक वापस आ गए हैं- पटवारी
पटवारी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि विधायकों ने बताया कि उन्हें भाजपा नेताओं द्वारा जबरन ले जाया गया। उन्होंने आगे कहा कि हम उन्हें वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं। उनमें से चार वापस आ गए हैं। वे आदिवासी विधायक बिसाहूलाल सिंह को जबरन ले गए हैं।
रमाबाई को साथ लेकर आए जीतू पटवारी 
समाचार एजेंसी एएनआइ ने एक वीडियो ट्वीट किया है। इसमें मध्यप्रदेश के मंत्री और कांग्रेस नेता जीतू पटवारी और जयवर्धन सिंह गुरुग्राम के मानेसर में आइटीसी रिज़ॉर्ट से रवाना हुए। बसपा की निलंबित विधायक रमाबाई उनके साथ हैं। रमाबाई उन आठ विधायकों में से एक हैं, जिन्हें कथित तौर पर भाजपा द्वारा हरियाणा ले जाया गया।
हालात नियंत्रण में- कमलनाथ 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिग्विजय और उनके मंत्री बेटे जयवर्धन सिंह भी विधायकों से मिलने के लिए हरियाणा होटल पहुंचे। इस बीच, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पीटीआइ को बताया, ‘हालात नियंत्रण में हैं। ऐसा कुछ नहीं है। विधायक वापस लौट आएंगे।’ कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक, जिन आठ विधायकों को हरियाणा ले जाया गया है, उनमें से चार कांग्रेस के हैं, एक निर्दलीय है, जबकि बाकी सभी बसपा और सपा के हैं।
दिग्विजय के बयान पर चौहान का पलटवार
नई दिल्ली में सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए, दिग्विजय ने आरोप लगाया कि कमलनाथ सरकार को अस्थिर करने के लिए उनकी पार्टी के विधायकों को भाजपा नेताओं द्वारा करोड़ो रुपये देने की पेशकश की जा रही है। चौहान ने पलटवार करते हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता पर गलत बयानबाजी का आरोप लगाया। भाजपा उपाध्यक्ष और विधायक रामेश्वर शर्मा ने पीटीआइ से कहा कि लोग कांग्रेस के दिग्गज नेता को गंभीरता से नहीं लेते।
मध्य प्रदेश का सियासी समीकरण
मध्य प्रदेश में 228 सदस्यीय विधानसभा में, कांग्रेस के पास 114 सीटें हैं और उसने दो बीएसपी, एक समाजवादी पार्टी और चार निर्दलीय विधायकों की मदद से सरकार बनाई। कुछ विधायकों की मृत्यु के बाद वर्तमान में दो सीटें खाली हैं। भाजपा के पास 107 सीटें हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article Australia vs New Zealand: वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम की घोषणा
Next Article सुप्रीम कोर्ट ने क्रिप्टोकरेंसी पर लगे सभी प्रतिबंध हटाए

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

Basti News: फर्जी OSD बनकर घूम रहा था जालसाज, इनोवा पर लगी थी लाल-नीली बत्ती
state
August 27, 2026
Basti News: सोलर पैनल का तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 74 मीटर तार बरामद
state
August 27, 2026
जीनस इनोवेशन ने महाराष्ट्र ऊर्जा एक्सपो 2026 में प्रदर्शित किया ‘हाई-फ्लो हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर
Business
August 27, 2026
Basti News: पंचायत सहायकों ने दी लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
state
August 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?