मुंबई। दिनांक 18 /11 /2026 अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित टिफिन पर चर्चा और सीक्रेट सखी* कार्यशाला का आयोजन शासन श्री साध्वी श्री विद्यावती जी द्वितीय एवं साध्वी वृंद के सानिध्य में कांदिवली महिला मंडल द्वारा किया गया। साध्वी श्री प्रियंवदा जी द्वारा नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम की शुभ शुरुआत की गई । कार्यक्रम का संचालन सह मंत्री जया जी सोलंकी ने किया ।
महिला मंडल की बहनों ने जय महावीर भगवान गीतिका द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया। महिला मंडल अध्यक्षा निर्मला जी कोठारी ने कार्यक्रम में समागत सभी बहनों का स्वागत अभिनंदन किया एवं साध्वी श्री जी ने कार्यक्रम में अपना सानिध्य प्रदान करवाया उसके लिए साध्वी श्री जी के प्रति बहुत-बहुत कृतज्ञता ज्ञापित की।
तत्पश्चात साध्वी श्री रिद्धि यशा जी ने अपना वक्तव्य प्रदान करवाया एवं तलाक के बढ़ते कारण एवं उनके समाधान के लिए सबको प्रेरणा दी कि आज की युवा पीढ़ी के लिए सहनशीलता एवं विवेक की बहुत जरूरत है । साध्वी श्री प्रियंवदा जी ने बहनों की जिज्ञासाओ का समाधान प्रदान करवाया।
महिला मंडल की उत्साही बहनों ने सामाजिक ज्वलंत समस्याओं पर विशेष चर्चा की , जैसे तलाक, अनेक सामाजिक विसंगतियां, सहनशीलता की कमी आदि विषय।
सीक्रेट सखी में अनेक युवती बहनों ने कार्ड बनाए एवं अपनी सीक्रेट सखी के साथ कार्ड एवं अपनी सखी के लिए अपने विचारो का आदान-प्रदान किया।
कार्यशाला के सफ़ल आयोजन में युवती मंडल की सह संयोजिका निशा जी दुगड़ एवं प्रचार प्रसार मंत्री पम्मी जी लुनिया का विशेष सहयोग रहा।
कार्यशाला में महिला मंडल की संरक्षक, परामर्शक एवं अनेक बहनों की विशेष उपस्थिति रही। अंत में शासन श्री साध्वी श्री विद्यावती जी द्वारा प्रेरणा पाथेय प्राप्त किया एवं मंगल पाठ श्रवण कर कार्यक्रम का समापन किया ।
कांदिवली में टिफिन पर चर्चा और सीक्रेट सखी कार्यशाला का आयोजन

