मुंबई। प्रेक्षा फाउंडेशन के तत्वावधान में दिनांक 1-2अप्रैल 2026 को घुटना रोग नाशक कार्यशाला प्रेक्षा ध्यान योग साधना केंद्र अशोक नगर कांदिवली द्वारा प्रेक्षा चिकित्सा के द्वारा जॉइंट पेन का इलाज घुटने की स्पेशल कार्यशाला रखी गई, जिसमें समताल सांस प्रेक्षा के साथ दीर्घ सांस प्रेक्षा के साथ किस तरह हम शरीर प्रेक्षा के द्वारा और अनेक प्रयोगों द्वारा घुटनों का इलाज कैसे कर सकते हैं, अनुभवी वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक पारसमल दुगड़ ने प्रेक्षा चिकित्सा के अनेक प्रयोगों द्वारा समझाया और प्रयोग करवाया।
जानकारी के अनुसार, दो दिवसीय इस कार्यशाला में लोगों को एहसास हुआ कि जिनको घुटने की भयंकर तकलीफ थी उन्हें 25 प्रतिशत आराम हुआ। किसी ने कहा 20%, किसी ने कहा 50 प्रतिशत आराम हुआ। यह कार्यशाला काफी प्रभावशाली रही । लोग आश्चर्यचकित रह गए कि प्रेक्षा चिकित्सा कितनी पावरफुल है दो दिन में भी इसका रिजल्ट है तो नियमित करने पर कितना लाभ मिलेगा। ऐसे कई लोगों के हृदय के उद्गार थे।
कार्यशाला का शुभारंभ मंगल भावना के साथ तत्पश्चात नमस्कार मुद्राएं एवं अनेक प्रयोगों के साथ संकल्प के साथ कार्यशाला संपन्न हुई। अच्छी संख्या में लोगों ने भाग लिया। सभी प्रयोग वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक पारसमल दुगड़ ने अपनी चिर परिचित शैली में करवाये। विदित है यह एक बहुत ही अच्छा एवं सुंदर व्यवस्थित चलने वाला प्रेक्षाध्यान केंद्र है जो 29 साल से अपनी सेवाएं मुंबई समाज को निशुल्क दे रहा है। गुरुदेव की कृपा से इस केन्द्र ने पूरे विश्व में अपनी विशेष पहचान बनाई है।
कांदिवली में दो दिवसीय घुटना रोग नाशक कार्यशाला का आयोजन

