सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कामकाजी माहौल को लेकर मुखर हो रहे जवान, दर्ज करा रहे हैं शिकायतें
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

कामकाजी माहौल को लेकर मुखर हो रहे जवान, दर्ज करा रहे हैं शिकायतें

Last updated: December 23, 2018 8:05 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:अपनी ड्यूटी के हालात को लेकर अमूमन चुप रहने वाले जवान मुखर हो रहे हैं। इसकी झलक सुरक्षा बलों में शिकायतों के निपटारे के लिए बनाए गए आंतरिक तंत्र में देखी जा सकती है। सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पहले जवानों की शिकायत केवल अपने स्थानांतरण तक सीमित रहती थीं। अब वे कामकाज के माहौल को लेकर भी लिखित शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। कामकाज के माहौल में छुट्टी न मिलना, लगातार ड्यूटी, आवास का इंतजाम न होना, मेडिकल को लेकर दिक्कत आदि समस्याएं शामिल हैं।
सोशल मीडिया से जागरुकता
सीआईएसएफ, सीआरपीएफ जैसे संगठनों में वर्ष 2016 तक वर्किंग कंडीशन (कामकाजी माहौल) से जुड़ी शिकायतें नगण्य थीं। वर्ष 2017 और वर्ष 2018 के दौरान इसका ग्राफ बढ़ा है। इसकी एक बड़ी वजह सोशल मीडिया के जरिए जवानों का आपसी संपर्क और जागरुकता को बताया जा रहा है। सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने कहा, ‘जवान स्मार्ट फोन के जरिए एक दूसरे के संपर्क में रहने लगे हैं। उन्हें कहीं पर ज्यादा सुविधाओं की जानकारी मिलती है तो वे अपने यूनिट में भी उसी तरह का सुधार चाहते हैं।’
खानपान को लेकर शिकायतें नगण्य
सुरक्षा बलों के लिए संतोष की बात यह है कि खानपान की गुणवत्ता को लेकर अभी भी जवानों की ओर से शिकायतों का स्तर नगण्य है। गौरतलब है कि जनवरी 2017 में बीएसएफ के एक जवान द्वारा खाने की गुणवत्ता को लेकर सोशल मीडिया के जरिए सवाल उठाया गया था। इसके बाद से सभी सुरक्षा बलों में शिकायतों के निपटारे के लिए मजबूत तंत्र बनाने की कवायद हुई है।
कुछ में तुरंत निदान असंभव
सूत्रों ने कहा कि कई मामलों में वास्तविक तौर पर शिकायतों का निपटारा किया जाता है, जबकि कुछ मामलों में शिकायत ऐसी होती है जिसका तुरंत निदान संभव नहीं होता। ऐसे में उसका उचित तरीके से जवाब देकर जवान को संतुष्ट करने का प्रयास किया जाता है। इसी तरह का रुझान अन्य सुरक्षा बलों में है।
सीआईएसएफ में 2017 में कुल शिकायतें 3219
मुद्दा            शिकायतें    प्रतिशत
स्थानांतरण        2754    करीब 85
प्रोन्नति                85    करीब 03
कामकाजी माहौल      380    करीब 12
कुल शिकायतें     3219           100

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article 40 वर्षीय भारतीय महिला को सऊदी अरब में 35 हजार में बेचा, 2 साल बाद केस दर्ज
Next Article व्यक्तित्व निर्माण आधार है,राष्ट्रीय निर्माण काः साध्वीश्री निर्वाणश्री जी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

स्वयम् वी कनेक्ट की बैठक में 1.5 करोड़ के व्यवसाय का पड़ाव हुआ पूरा
social
September 23, 2026
लालबागचा राजा गणपति उत्सव में अमूल ने भक्तों के साथ मनाया उत्सव
Business Mumbai / Maharshtra
September 23, 2026
हवमोर ने लालबागचा राजा में गणेश उत्सव की खुशी को डांस सेलिब्रेशन के साथ इंतजार के पलों को बनाया मजेदार
Business Mumbai / Maharshtra
September 23, 2026
आठ साल बाद ‘सयोनी’ में लौटीं रश्मि देसाई, आज से शुरू होगी जान्हवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी
entertainment
September 23, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?