मुम्बई। दक्षिण मुंबई में स्व से शिखर तक नवंबर माह की कार्यशाला का आयोजन शासन श्री कैलाशवति जी ने हमें आधी व्याधि उपाधि से मुक्त रहने की कला बताते हुए कहा सुखी जीवन कैसे जिया जा सकता है।
साध्वी शारदा प्रभा जी ने हमें स्व से शिखर तक पहुंचने के लिए कहा शुरुआत हमें स्वयं से करनी है फिर हमें परिवार समाज व राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को सजगता से पूरा करना है साथ ही नशा मुक्ति के बारे में भी बताया है एन सी जैन ने अपने भाषण में कहा कि हमें दीर्घ श्वास का प्रयोग करना चाहिए।जिससे हम शारीरिक, मानसिक व भावनात्मक तनावों से मुक्त रह सकें। साध्वी श्री पंकज श्री जी ने स्व से शिखर तक जाने के लिए अपने दायित्व पर निर्वाह करने की प्रेरणा दी स्व से शिखर तक का सुंदर कार्यक्रम की संचालक सुमन जी कावड़िया ने किया। यह जानकारी दक्षिण मुम्बई प्रभारी पुष्पा कच्छारा ने दी।
कालबादेवी में ‘स्व से शिखर तक’ कार्यशाला का आयोजन

