काकीनाड़ा। मुनिश्री ने अपने ओजस्वी प्रवचन में कहा – नया साल सबके लिए खुशी का पैगाम लेकर आया है।नए साल का हर दिन आपके लिए नया रहे इसलिए आदतों का परिवर्तन कर, नकारात्मक भावों को तजें व प्रभु को भजें।
मुनि भरत कुमार जी ने संयोजकीय उद्धबोधन में कहा- आज से सब प्रभु को नमस्कार कर सुप्रभातम कहें,आने वाला समय सुन्दर,प्रसन्नतामय,भाग्यशाली व तनावमुक्त होऔर हर रोज़ मंगलमय हो।
बालमुनि जयदीप कुमार जी ने मुनिश्री द्वारा रचित गीत का संगान किया। काकीनाड़ा, राजमहेंद्रवरम, विशाखापट्नम, उड़ीसा, विजयनगरम, विजयवाड़ा, गुंटूर,अनाकपल्ली आदि क्षेत्रों से लगभग 250 श्रावक श्राविकाओं की उपस्थिति रही।
काकीनाड़ा: नव वर्ष वृहद मंगल पाठ का आयोजन

